महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ गुरुवार शाम को लेंगे. उनके साथ हर पार्टी से 2-2 कुल छह मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. इन मंत्रियों में शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाषा देसाई, एनसीपी के जयंत पाटिल और छग्गन भुजबल और कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और अशोक चव्हाण हो सकते हैं. वहीं, एनसीपी सूत्रों का कहना है कि अजित पवार डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं, लेकिन वे आज शखथ नहीं लेंगे. अजित पवार को अपनी पार्टी के नेता जयंत पाटिल से टक्कर मिल सकती है, जयंत पाटिल को उनके जगह एनसीपी विधायक दल का नेता बनाया गया था. कांग्रेस को स्पीकर का पद दिया गया है, जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के नाम पर चर्चा चल रही है.
महाराष्ट्र के 43 मंत्रियों में एनसीपी को 16, शिवसेना को 15 और कांग्रेस को 12 मंत्री पद मिल सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि अभी मंत्रालय के बंटवारे को लेकर फैसला होना बाकी है. कांग्रेस को स्पीकर पद मिलने के बाद कथित तौर पर एनसीपी अतिरिक्त मंत्रालय की मांग कर सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महाराष्ट्र: सरकार पर पूरे 5 साल ना आए कोई आंच, कांग्रेस-NCP और शिवसेना ने बनाई ये रणनीति
वहीं, महाराष्ट्र में बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस नया प्रयोग करने जा रही है. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई में बनने जा रहे सरकार में हिंदुत्व जैसे मुद्दे की कोई जगह नहीं होगी बल्कि इसकी जगह किसान, महिलाएं और युवाओं को रोजगार देने जैसे मुद्दे अहम होंगे. एक ऐसा कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाया गया है, जिसमें विवाद वाले मुद्दों को बाहर रखने की कोशिश की गई है, ताकि सरकार पर कोई आंच ना आए. तीनों दलों ने मिलकर न्यूनतम साझा कर्यक्रम बनाया है. जिसके तहत किसानों की खराब हालत, बेरोजगारी, नौजवानो के लिये काम और उधोग धंधों की खस्ता हालत को पटरी पर लाना खास है.
एनसीपी सांसद माजिद मेनन ने कहा कि हिन्दुत्व की कोई जगह नहीं है जमीनी काम करेंगे और आगे ले जायेगे. वही केन्द्र में बीजेपी की साझीदार पार्टियां इस नये समीकरण पर तंज कसने से बाज नहीं आ रही है. केंद्रीय रामदास अठावले का कहना है कि हिंदुत्व और सेक्यूलर दोनों एक साथ आए हैं, देखें ये कितने दिन चलता है.
'बीजेपी मुक्त' करने के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, कहा- देश के दूसरे राज्यों में भी होंगे गठबंधन
वहीं, कांग्रेस और एनसीपी दोनों का मानना है कि शिवसेना के हिदुत्व से उन्हें फिलहाल उतना खतरा नहीं, जितना की बीजेपी के हिंदुत्व से है. वैसे भी महाराष्ट्र में सरकार साझा कार्यक्रम से ही चलेगी ना कि किसी दल के विचारधारा से.
महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी को फोन करके शपथ समारोह में आमंत्रित किया
VIDEO: शपथ ग्रहण समारोह के लिए 400 किसानों को भी दिया गया न्योता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं