देश में ऐसे हजारों बच्चे हैं, जिन्होंने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अपने मां या पिता या दोनों को खो दिया है. कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र भी इससे अछूता नहीं है. महाराष्ट्र में कोरोना ने 195 बच्चों की जिंदगी पर असर डाला है, जिनके माता या पिता इस महामारी के चपेट में आने से अनाथ हो चुके हैं. 195 में 108 ऐसे बच्चे हैं जिनके माता-पिता दोनों की मौत हो गई है. अनाथ बच्चों की देखभाल और उनके शोषण और अवैध एडॉप्शन को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने टास्क फोर्स बनाया है.
जो ऐसे बच्चों की जानकारी इकट्ठा करने के साथ उनकी देखभाल और सुरक्षा का भी खयाल रखेगी.महिला और बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर के मुताबिक इसके लिए बाल आश्रम में रहने की उम्र भी अब 18 से बढ़ाकर 23 कर दी गई है. 18 से 23 के उम्र के बच्चों के स्किल डेवलपमेंट पर भी जोर दिया जाएगा.कोविड महामारी से अनाथ होने वाले सबसे ज्यादा बच्चे नंदुरबार के हैं. यहां 93 बच्चे ऐसे हैं जिनके माता या पिता की या फिर दोनों की मौत हुई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौरतलब है कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया था. इसके बाद कई अन्य राज्यों ने ऐसा ही कदम उठाने का निर्णय़ किया है. बीजेपीशासित राज्य 30 मई को ऐसे बच्चों के लिए कल्याणकारी योजना का ऐलान कर सकते हैं. 30 मई को एनडीए के केंद्र सरकार में 7 साल पूरे हो रहे हैं.
5000 से ज्यादा सैंपल में मिला B.1.617 वेरिएंट : केंद्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं