- मध्य प्रदेश में सोमवार को आए कोरोना के 797 नए केस
- मध्य प्रदेश में होली पर नहीं होंगे सामूहिक आयोजन
- हालांकि व्यक्तिगत आयोजनों पर नहीं होगी रोक
Madhya Pradesh Corona cases update: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते नए मामलों (New corona cases in Madhya Pradesh) के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को निर्णय लिया है कि भोपाल एवं इंदौर में बुधवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू (Night Curfew) लगाया जाएगा और आठ अन्य शहरों में रात्रि 10 बजे बाजार बंद होंगे. मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यहां कोविड-19 की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि भोपाल एवं इंदौर सहित जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल एवं खरगोन में रात्रि 10 बजे दुकानें बंद होंगी. इन जिलों में कोरोना के अधिक मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 24,492 मामले
अधिकारी ने बताया, ‘‘इंदौर एवं भोपाल में बुधवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लगेगा.''उन्होंने कहा कि होली पर सामूहिक आयोजन नहीं होंगे. लेकिन व्यक्तिगत आयोजनों पर रोक नहीं होगी.अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग जारी रहेगी और वे एक हफ्ता पृथक-वास में भी रहेंगे.मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 797 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,69,391 तक पहुंच गयी, जिनमें से अब तक 3,890 लोगों की मौत हो चुकी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
नागपुर में एक सप्ताह के लिए लगा लॉकडाउन, पहले दिन 1200 लोगों पर जुर्माना
भारत में कोरोना के केसों की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 24,492 नए कोरोना मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 1.14 करोड़ हो गए हैं. इस दौरान यानी बीते 24 घंटे में 131 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक 1,58,856 लोगों की जान वायरस की वजह से जा चुकी है.पिछले 24 घंटे में देश में 20,191 मरीज ठीक हुए. अब तक 1,10,27,543 लोग कोरोनावायरस को मात देने में सफल रहे हैं, जिससे रिकवरी रेट 96.64 प्रतिशत पर है. दैनिक आधार पर, नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से एक्टिव केस बढ़ गए हैं. देश में कोरोनावायरस के एक्टिव केस 2,23,432 हैं
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं