भारत में कोरोनावायरस केस अपडेट : भारत में नए COVID-19 केसों में 6.8 प्रतिशत की कमी, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 24,492 मामले

India Coronavirus Updates: स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 24,492 नए कोरोना मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 1.14 करोड़ हो गए हैं.

भारत में कोरोनावायरस केस अपडेट : भारत में नए COVID-19 केसों में 6.8 प्रतिशत की कमी, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 24,492 मामले

New Covid-19 Cases: देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़कर 1.14 करोड़ के पार (फाइल फोटो)

खास बातें

  • पिछले 24 घंटे में नए मामले- 24,492
  • पिछले 24 घंटे में हुई मौत- 131
  • पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीज- 20,191
नई दिल्ली:

भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों में मंगलवार को कमी देखने को मिली है. कोरोना के नए मामलों में आज 6.8 प्रतिशत की कमी (सोमवार की तुलना में) आई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 24,492 नए कोरोना मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 1.14 करोड़ हो गए हैं. इस दौरान यानी बीते 24 घंटे में 131 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक 1,58,856 लोगों की जान वायरस की वजह से जा चुकी है.

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 20,191 मरीज ठीक हुए. अब तक 1,10,27,543 लोग कोरोनावायरस को मात देने में सफल रहे हैं, जिससे रिकवरी रेट 96.64 प्रतिशत पर है. दैनिक आधार पर, नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से एक्टिव केस बढ़ गए हैं. देश में कोरोनावायरस के एक्टिव केस 2,23,432 हैं अर्थात् इतने लोगों को अभी इलाज चल रहा है.

COVID-19 के एक करोड़ 14 लाख मामले 411 दिन में
COVID-19, यानी कोरोनावायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप पिछले एक साल से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है... हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद पहली बार एक लाख, यानी 1,00,000 तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और देश में एक-एक लाख नए केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ने लगे... अब पिछले कुछ समय से संक्रमण फैलने की गति कुछ धीमी हुई है, और वैक्सीनेशन भी शुरू हो चुका है... भारत को एक करोड़ 14 लाख पुष्ट कोविड-19 मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 411 दिन लगे हैं...
तिथिकुल मामलेसमय लगा
19 मई1,01,139110 दिन
3 जून2,07,61515 दिन
13 जून3,08,99310 दिन
21 जून4,10,4618 दिन
27 जून5,08,9536 दिन
2 जुलाई6,04,6415 दिन
7 जुलाई7,19,6655 दिन
11 जुलाई8,20,9164 दिन
14 जुलाई9,06,7523 दिन
17 जुलाई10,03,8323 दिन
20 जुलाई11,18,0433 दिन
23 जुलाई12,38,6353 दिन
25 जुलाई13,36,8612 दिन
27 जुलाई14,35,4532 दिन
29 जुलाई15,31,6692 दिन
31 जुलाई16,38,8702 दिन
2 अगस्त17,50,7232 दिन
3 अगस्त18,03,6951 दिन
5 अगस्त19,08,2542 दिन
7 अगस्त20,27,0742 दिन
9 अगस्त21,53,0102 दिन
10 अगस्त22,15,0741 दिन
12 अगस्त23,29,6382 दिन
14 अगस्त24,61,1902 दिन
15 अगस्त25,26,1921 दिन
17 अगस्त26,47,6632 दिन
18 अगस्त27,02,7421 दिन
20 अगस्त28,36,9252 दिन
21 अगस्त29,05,8231 दिन
23 अगस्त30,44,9402 दिन
24 अगस्त31,06,3481 दिन
26 अगस्त32,34,4742 दिन
27 अगस्त33,10,2341 दिन
29 अगस्त34,63,9722 दिन
30 अगस्त35,42,7331 दिन
31 अगस्त36,21,2451 दिन
2 सितंबर37,69,5292 दिन
3 सितंबर38,53,4061 दिन
4 सितंबर39,36,7471 दिन
5 सितंबर40,23,1791 दिन
6 सितंबर41,13,8111 दिन
7 सितंबर42,04,6131 दिन
9 सितंबर43,70,1282 दिन
10 सितंबर44,65,8631 दिन
11 सितंबर45,62,4141 दिन
12 सितंबर46,59,9841 दिन
13 सितंबर47,54,3561 दिन
14 सितंबर48,46,4271 दिन
15 सितंबर49,30,2361 दिन
16 सितंबर50,20,3591 दिन
17 सितंबर51,18,2531 दिन
18 सितंबर52,14,6771 दिन
19 सितंबर53,08,0141 दिन
20 सितंबर54,00,6191 दिन
22 सितंबर55,62,6632 दिन
23 सितंबर56,46,0101 दिन
24 सितंबर57,32,5181 दिन
25 सितंबर58,18,5701 दिन
27 सितंबर59,92,5322 दिन
28 सितंबर60,74,7021 दिन
29 सितंबर61,45,2911 दिन
30 सितंबर62,25,7631 दिन
1 अक्टूबर63,12,5841 दिन
3 अक्टूबर64,73,5442 दिन
4 अक्टूबर65,49,3731 दिन
5 अक्टूबर66,23,8151 दिन
7 अक्टूबर67,57,1312 दिन
8 अक्टूबर68,35,6551 दिन
9 अक्टूबर69,06,1511 दिन
11 अक्टूबर70,53,8062 दिन
12 अक्टूबर71,20,5381 दिन
14 अक्टूबर72,39,3892 दिन
15 अक्टूबर73,07,0971 दिन
17 अक्टूबर74,32,6802 दिन
19 अक्टूबर75,50,2732 दिन
21 अक्टूबर76,51,1072 दिन
22 अक्टूबर77,06,9461 दिन
24 अक्टूबर78,14,6822 दिन
26 अक्टूबर79,09,9592 दिन
29 अक्टूबर80,40,2033 दिन
31 अक्टूबर81,37,1192 दिन
2 नवंबर82,29,3132 दिन
4 नवंबर83,13,8762 दिन
6 नवंबर84,11,7242 दिन
8 नवंबर85,07,7542 दिन
11 नवंबर86,36,0113 दिन
13 नवंबर87,28,7952 दिन
15 नवंबर88,14,5792 दिन
18 नवंबर89,12,9073 दिन
20 नवंबर90,04,3652 दिन
23 नवंबर91,39,8653 दिन
25 नवंबर92,22,2162 दिन
27 नवंबर93,09,7872 दिन
30 नवंबर94,31,6913 दिन
3 दिसंबर95,34,9643 दिन
5 दिसंबर96,08,2112 दिन
8 दिसंबर97,03,7703 दिन
12 दिसंबर98,26,7754 दिन
15 दिसंबर99,06,1653 दिन
19 दिसंबर1,00,04,5994 दिन
24 दिसंबर1,01,23,7785 दिन
28 दिसंबर1,02,07,8714 दिन
2 जनवरी1,03,05,7885 दिन
8 जनवरी1,04,13,4176 दिन
14 जनवरी1,05,12,0936 दिन
21 जनवरी1,06,10,8837 दिन
28 जनवरी1,07,01,1937 दिन
5 फरवरी1,08,02,5918 दिन
14 फरवरी1,09,04,9409 दिन
22 फरवरी1,10,05,8508 दिन
1 मार्च1,11,12,2417 दिन
7 मार्च1,12,10,7996 दिन
12 मार्च1,13,08,8465 दिन
16 मार्च1,14,09,8314 दिन

कुल मामलों में एक्टिव मरीज़ 1.95 प्रतिशत पर पहुंच गए हैं. वहीं, डेथ रेट 1.39 प्रतिशत पर है जबकि पॉजिटिविटी रेट यानी टेस्ट के दौरान संक्रमित निकलने की दर 2.8 प्रतिशत पर है.  पिछले 24 घंटों में 8,73,350 टेस्ट हुए. 15 मार्च तक कुल 22,82,80,763 नमूनों का परीक्षण किया गया है.

पिछले 24 घंटे में नए मामले- 24,492
अब तक कुल मामले- 11,409,831

पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीज- 20,191
अब तक कुल ठीक हुए मरीज- 1,10,27,543

पिछले 24 घंटे में हुई मौत- 131
अब तक हुई कुल मौत- 1,58,856

एक्टिव मामले- 2,23,432

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वीडियो: कोरोना मामलों में उछाल: सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक करेंगे PM मोदी