आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर कांग्रेस (Congress) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक गुरुवार देर रात खत्म हुई. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), पार्टी पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. कांग्रेस ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दिल्ली और लक्षद्वीप की लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल हो गया है. जल्द ही पहली लिस्ट जारी की जाएगी.
इस बैठक में जिन राज्यों की सीटों को लेकर मंथन चला है, उनमें दिल्ली, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप शामिल हैं. इनमें से 6 राज्यों में उम्मीदवार तय हुए हैं. कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "...हमने केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दिल्ली और लक्षद्वीप से सीटें फाइनल कर ली हैं... प्रक्रिया चल रही है, औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी..."
-
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "...हमने केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दिल्ली और लक्षद्वीप से सीटें फाइनल कर ली हैं... प्रक्रिया चल रही है, औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी..." pic.twitter.com/tPmAEJWWXd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2024
यह बैठक ऐसे समय पर हुई, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है. राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं. उनकी यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी.
राहुल गांधी के अमेठी और प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की खबर
इससे पहले खबर आई कि राहुल गांधी इस बार केरल के वायानाड और यूपी के अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी की रायबरेली सीट से डेब्यू करेंगी. सोनिया गांधी ने राज्यसभा जाने के लिए ये सीट छोड़ दी है. सोनिया गांधी राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुनी गई हैं.
बैठक में अच्छी चर्चा हुई- सचिन पायलट
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने CEC बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में अच्छी चर्चा हुई है. सब सीट पर चर्चा हुई है टिकट वितरण को लेकर चर्चा हुई है. हर पहलुओं में लोगों से राय मांगी गई है. स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य, राज्यों के प्रभारियों के साथ लंबी और अच्छी चर्चा हुई.
कुछ राज्यों पर चर्चा हुई- उत्तम कुमार रेड्डी
कांग्रेस CEC (केंद्रीय चुनाव समिति) की बैठक पर तेलंगाना सरकार में मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा, ''मैं बोलने के लिए अधिकृत नहीं हूं. कुछ राज्यों पर चर्चा हुई, बाकी 2-3 दिन बाद होगी...''
सरकार में आए तो 30 लाख सरकारी नौकरियां, राहुल गांधी ने युवाओं को दीं 5 गारंटी
CEC की अगली बैठक 11 मार्च को
वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि प्रवक्ता इस पर जवाब देंगे. वहीं, कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने कहा कि CEC की अगली बैठक 11 मार्च को होगी.
कई राज्यों में कांग्रेस को मिल गए हैं सहयोगी दल
इस बीच कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ और यूपी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ सीट बंटवारों को लेकर समझौता पक्का कर लिया है. महाराष्ट्र और बिहार में बातचीत चल रही है. झाऱखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ भी गठबंधन लगभग तय मानी जा रही है. तमिलनाडु में डीएमके और कांग्रेस भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे.
कुछ राज्यों में गठबंधन को लेकर अभी भी जारी है बातचीत
एक तरफ कांग्रेस पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर आज बैठक हो रही है. हालांकि कई ऐसे राज्य हैं जहां अभी सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है. महाराष्ट्र और बंगाल को लेकर गठबंधन दलों के बीच सीट बंटवारे पर अंतिम सहमति नहीं बनी है. इन दोनों राज्यों को मिलाकर कुल 90 लोकसभा की सीटें हैं. वहीं बिहार में भी सीट बंटवारे को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं