महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में हो रहे इजाफे के बीच नागपुर शहर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है, इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी.घोषणा में कहा गया है कि सब्जियां, फ्रूट शॉप, मिल्क बूथ जैसी जरूरी सेवाएं लॉकडाउन के दौरान जारी रहे. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने संकेत दिया था कि राज्य में कोरोना के नए मामलों की संख्या बढ़ने के कारण राज्य के कई हिस्सों में लॉकडाउन लगाने की नौबत आ सकती है.
नोएडा में 104 साल के बजुर्ग ने लगवाया कोरोना वायरस से बचाव का टीका
सीएम ने कहा था कि आने वाले दिनों में राज्य के कुछ और स्थानों में लॉकडाउन की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. हम आने वाले कुछ दिनों में स्थिति को देखते हुए इस बारे में निर्णय करेंगे. नागपुर के इन सभी क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू किया गया है जो नागपुर पुलिस कमिश्नर के अधिकार क्षेत्र में आते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहले जहां कम थे COVID-19 केस, अब हो रहा है इजाफा
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड में है. राज्य के अलग-अलग जिलों में प्रशासन ने प्रतिबंध भी लाए हैं ताकि बढ़ते मामलों पर काबू पाया जा सके. मुंबई, पालघर और जलगांव में शादी के कार्यक्रम में कोरोना के नियमों का पालन नहीं किये जाने के बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई. इसके तहत कहीं मैरिज हॉल को सील किया गया तो कहीं हॉल के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग पाबंदियां लगाई गई हैं. कोशिश यह हो रही कि लोगों को एकत्रित होने से रोका जाए ताकि संक्रमण न फैल सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं