विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2016

राजस्थान : 10वीं-12वीं के स्कूलों की लाइब्रेरी में उपलब्ध होगी 'भगवद् गीता'

राजस्थान : 10वीं-12वीं के स्कूलों की लाइब्रेरी में उपलब्ध होगी 'भगवद् गीता'
सांकेतिक तस्वीर
जयपुर: राजस्थान के करीब 13,401 माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए स्कूल पुस्तकालय में श्रीमद् भगवद गीता उपलब्ध होगी।

राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री (प्राथमिक, माध्यमिक) वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को कहा, 'श्रीमद् भगवद गीता पुस्तक राज्य के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के पुस्तकालयों में पहुंचनी आरंभ हो गई है।'

शिक्षा विभाग की वरिष्ठ अधिकारी सुनिता चावला ने बताया कि मुंबई के एक ट्रस्ट ने सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों में नि:शुल्क श्रीमद् भगवद गीता उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव राज्य सरकार के समक्ष रखा था। प्रस्ताव को इस सप्ताह सरकारी मंजूरी दी गई है।

उन्होंने कहा, स्कूलों तक भगवद् गीता पुस्तक पहुंचाने का काम जल्दी पूरा हो जाएगा। गौरतलब है कि देवनानी ने गत दिसंबर में एक समारोह को संबोधित करते हुए राज्य के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के पुस्तकालयों में श्रीमद् भगवद गीता उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
ओडिशा: वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटने से भारी नुकसान, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने दी सफाई
राजस्थान : 10वीं-12वीं के स्कूलों की लाइब्रेरी में उपलब्ध होगी 'भगवद् गीता'
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Next Article
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com