विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2019

CBI vs Mamata Banerjee: कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार पहुंचे शिलांग, सीबीआई आज करेगी पूछताछ

कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार शारदा चिटफंड घोटाले में सबूतों को नष्ट करने में अपनी कथित भूमिका को लेकर सीबीआई पूछताछ का सामना करने शुक्रवार को मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचे.

राजीव कुमार (फाइल फोटो)
  • शुक्रवार को शिलांग पहुंचे राजीव कुमार
  • आज सीबीआई करेगी पूछताछ
  • कोलकाता में हुए तनाव के बाद आज होगा अधिकारियों का आमना-सामना
शिलॉन्ग:

कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार शारदा चिटफंड घोटाले में सबूतों को नष्ट करने में अपनी कथित भूमिका को लेकर सीबीआई पूछताछ का सामना करने शुक्रवार को मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचे. एक अधिकारी ने यहां बताया कि कुमार से यहां सीबीआई कार्यालय में और एक अज्ञात स्थान पर सीबीआई दल पूछताछ करेगा. कुमार के साथ कोलकाता पुलिस के तीन अन्य आईपीएस अधिकारी भी आये हैं. गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,‘‘कुमार को शहर के एक बहुत बड़े होटल में ठहराया गया है. राज्य पुलिस उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही है.''

कोलकाता पुलिस ने नागेश्वर राव की पत्नी से कथित संबंधित कंपनी पर मारा छापा, लैपटॉप और कागजात किए जब्त

सीबीआई अधिकारियों का एक समूह उनसे पूछताछ करने के लिए दिल्ली से आ रहा है और उसके शुक्रवार रात में पहुंचने का कार्यक्रम है. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कोलकाता के पुलिस आयुक्त को सीबीआई के सामने पेश होने और शारदा चिटफंड घोटाले से जुड़े मामलों की जांच में उसके साथ ‘विश्सनीय रूप से' सहयोग करने का निर्देश दिया था. हालांकि शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया था कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. सीबीआई ने उच्चतम न्यायालय में आरोप लगाया था कि शारदा चिटफंड घोटाले की एसआईटी जांच के अगुवा रहे कुमार ने इलेक्ट्रोनिक सबूत के साथ छेड़छाड़ की और उन्होंने सीबीआई को जो दस्तावेज सौंपे, उनमें से कुछ में ‘छेड़छाड़' की गयी थी.

ममता बनर्जी के धरने में शामिल 5 अफसरों पर कार्रवाई शुरू, मेडल भी लिए जा सकते हैं वापस: सूत्र

शीर्ष अदालत ने ‘सभी अनावश्यक विवादों से बचने के लिए' कुमार को तटस्थ स्थान शिलांग में सीबीआई के सामने पेश होने का निर्देश दिया था. सीबीआई अधिकारी रविवार को कुमार से पूछताछ के लिए उनके घर पर गयी थी लेकिन कोलकाता पुलिस ने उनके प्रयास का विरोध किया था. उसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘संविधान बचाने के लिए' तीन दिन तक धरना दिया था. (इनपुट एजेंसी भाषा से) 

Video: ममता के धरने में शामिल 5 अफ़सरों पर कार्रवाई 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajeev Kumar, Kolkata Police, Shillong, CBI Vs Kolkata Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com