विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2017

खतरनाक गेम ब्लू व्हेल पर प्रतिबंध लगाने की अपील करेगी केरल सरकार

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विधानसभा में कहा कि राज्य पुलिस ने अभिभावकों को इस बारे में सजग करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि बच्चे इस खेल के आदी न हों पहले ही जरूरी अलर्ट जारी कर दिए हैं.

Also Read in
खतरनाक गेम ब्लू व्हेल पर प्रतिबंध लगाने की अपील करेगी केरल सरकार
केरल सरकार करेगी ब्लू ह्वेल ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाने की मांग
नई दिल्ली: जानलेवा ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल के प्रति बच्चों की बढ़ती दिलचस्पी की रिपोर्टों के बीच केरल सरकार के आज कहा कि वह केन्द्र सरकार से ‘ब्लू व्हेल गेम’ पर प्रतिबंध लगाने की अपील करेगी.  मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विधानसभा में कहा कि राज्य पुलिस ने अभिभावकों को इस बारे में सजग करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि बच्चे इस खेल के आदी न हों पहले ही जरूरी अलर्ट जारी कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें :  ब्लू व्हेल गेम के क्यों शिकार हो रहे हैं बच्चे, समझें इस खूनी खेल का पूरा मामला

मुख्यमंत्री ने अनेक रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में बच्चे और किशोर ‘ब्लू व्हेल गेम’ के आदी होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘इंडियन कम्प्यूटर इमर्जेंसी रिस्पांस टीम की यह जिम्मेदारी है कि वह इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करे. हम केन्द्र सरकार से देश में इस गेम पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे. ’माकपा के विधायक राजू इब्राहिम ने भी मामला उठाया और कहा कि रिपोर्ट के अनुसार केरल में कम से कम 2000 बच्चे इस खतरनाक गेम को डाउनलोड कर चुके हैं. 

Video :  संसद भी पहुंचा 'ब्लू व्हेल'
उन्होंने कहा,‘ऐसा माना जा रहा है कि विश्व भर में करीब 4000 बच्चे इस खेल के चक्रव्यूह में फंस कर आत्महत्या कर चुके हैं. मुंबई में हाल ही में 14 वर्षीय एक लड़के ने भी इसी खेल के अंतिम चरण को पूरा करने के लिए आत्महत्या कर ली और अब यह हमारे राज्य में भी पहुंच गया है. ’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blue Whale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com