- कर्नाटक के शिवमोग्गा शहर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई
- 17 साल के लड़के पर कुछ युवकों ने कर दिया जानलेवा हमला, सिर में धंसा धरदार हथियार
- आशंका जताई जा रही है कि यह हमला एक लड़की को लेकर हुए विवाद के कारण किया गया
कर्नाटक के शिवमोग्गा शहर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक 17 साल के लड़के पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमला करने वालों ने युवकों की बेरहमी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनका साथ लिया हथियार युवक के सिर में धंस गया. घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमलावरों ने युवक पर वार करने के लिए धारदार हथियार (मछेटी/दरांती) का इस्तेमाल किया था.
क्या है पूरी घटना
पूरी घटना की डिटेल दिए देते हैं. मामला तुंगानगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाडी‑ए‑हुदा इलाके का है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 4 से 5 युवकों के एक समूह ने मोहसिन नाम के नाबालिग पर हमला किया. हमलावरों ने लंबे धारदार हथियार मछेटी/दरांती से वार कर दिया. हमले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वार के दौरान हथियार पीड़ित के सिर में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
तो इस कारण किया हमला
घायल किशोर को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.आशंका जताई जा रही है कि यह हमला एक लड़की को लेकर हुए विवाद के कारण किया गया.एहतियात के तौर पर घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई है. तुंगानगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं.
यह भी पढ़ें- कर्नाटक CET में ‘जनेऊ विवाद': परीक्षा से पहले पवित्र धागा उतरवाने के आरोप में 3 निजी कॉलेज कर्मी निलंबित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं