विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2019

कर्नाटक में क्या BJP बनाने जा रही है सरकार, पढ़ें- पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने क्या कहा

कर्नाटक में जारी सियासी संकट के बीच भाजपा पूरे घटनाक्रम पर बारीक निगाह बनाए हुए है. राज्य भाजपा के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी में लोग ‘संन्यासी’ नहीं हैं?

Also Read in
कर्नाटक में क्या BJP बनाने जा रही है सरकार, पढ़ें- पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने क्या कहा
बी एस येदियुरप्पा (B. S. Yeddyurappa) ने सरकार बनाने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया.
  • कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के 11 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है
  • विधायकों के इस्तीफे के बाद सियासी संकट जारी है
  • इस बीच येदियुरप्पा ने कहा- थोड़ा इंतजार करिये
नई दिल्ली:

कर्नाटक में जारी सियासी संकट के बीच भाजपा पूरे घटनाक्रम पर बारीक निगाह बनाए हुए है. राज्य भाजपा के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा (B. S. Yeddyurappa) ने कहा कि पार्टी में लोग ‘संन्यासी' नहीं हैं जो सरकार बनाने की संभावनाओं से इंकार करेंगे. यह पूछने पर कि क्या भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है तो उन्होंने कहा, ‘इंतजार कीजिए और देखिए. क्या हम संन्यासी हैं? इस्तीफा की प्रक्रिया खत्म होने और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा निर्णय लेने के बाद हमारी पार्टी के नेता विचार-विमर्श करेंगे और निर्णय करेंगे.' टुमकुर में संवददाताओं से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है, राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने के बाद हम निर्णय करेंगे.'  

खतरे में कर्नाटक की कांग्रेस-JDS सरकार? इन 10 प्वाइंट्स में समझे, अब तक क्या-क्या हुआ

यह पूछने पर कि क्या गठबंधन सरकार गिर जाएगी तो उन्होंने कहा, ‘इंतजार कीजिए और देखिए.'आपको बता दें कि एक दिन पहले ही कर्नाटक (Karnataka) में कांग्रेस और जेडीएस के 11 विधायकों ने इस्तीफ़ा दे दिया था. ये असंतुष्ट विधायक पहले स्पीकर से मिलने गए लेकिन स्पीकर घर पर नहीं मिले. उसके बाद वो राज्यपाल से मिलने पहुंचे. स्पीकर ने कहा है कि वो निजी काम से बाहर थे, लेकिन उन्होंने 11 इस्तीफ़ों की पुष्टि की है. स्पीकर ने कहा है कि कल रविवार है और वे सोमवार को इस मामले को देखेंगे.  

विधायक मुंबई में, CM विदेश में : क्या बीजेपी कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है, 10 बड़ी बातें

इन 11 विधायकों के अलावा एक और विधायक हैं जो कह रहे हैं कि वो इस्तीफ़ा दे सकते हैं. इन विधायकों के इस्तीफ़े के बाद कुमारस्वामी सरकार पर बहुमत खोने की नौबत में आ गई है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री एच डी कुमारास्वामी देश में नहीं हैं, वे अमेरिका गए हैं. दूसरी तरफ, खबर है कि कर्नाटक विधानसभा से इस्तीफ़ा देने वाले विधायक मुंबई पहुंच गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Crisis, Karnataka, B. S. Yeddyurappa, JDS, JDS Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com