अभिनेत्री और मंडी से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को चंडीगढ़ एयरपोर्ट (Chandigarh Airport) पर कथित तौर पर "किसानों का अपमान" करने के लिए थप्पड़ मारने वाली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) की महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के आरोप में गुरुवार को कांस्टेबल कुलविंदर कौर के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया था और निलंबित कर दिया गया था. घटना के वक्त कंगना रनौत दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने जा रही थी. महिला कांस्टेबल ने कहा कि वह रनौत के एक पुराने बयान से भड़क उठी थीं.
महिला कांस्टेबल ने केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 2020 में किसानों के विरोध का जिक्र करते हुए कहा, "उन्होंने बयान दिया था कि किसान 100 रुपये के लिए वहां बैठे हैं. क्या वह वहां जाकर बैठेंगी? उन्होंने जब यह बयान दिया उस वक्त मेरी मां वहां बैठकर विरोध कर रही थीं."
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
एयरपोर्ट पर लोगों द्वारा रिकॉर्ड एक वीडियो में मंडी सांसद को सिक्योरिटी चैक पॉइंट तक ले जाते देखा जा सकता है, जहां पर यह घटना हुई थी. हालांकि जैसे ही वह उस जगह पहुंचती है तो बहस छिड़ जाती है और उन्हें वहां से ले जाया जाता है. वीडियो में कथित थप्पड़ मारते नहीं दिखाया गया है.
घटना के कुछ घंटों बाद अभिनेत्री ने एक्स पर एक वीडियो मैसेज के जरिए बताया कि एयरपोर्ट पर क्या हुआ था.
कंगना ने वीडियो में कहा, "यह घटना सुरक्षा जांच के दौरान हुई. महिला गार्ड ने मेरा इंतजार कर रही थी. फिर वह आई और मुझे मारा... अपशब्द कहने लगी. मैंने (उससे) पूछा कि उसने मुझे क्यों मारा. उसने कहा, 'मैं किसानों का समर्थन करती हूं' मैं सुरक्षित हूं... लेकिन मेरी चिंता यह है कि पंजाब में आतंकवाद बढ़ रहा है, हम उससे कैसे निपटेंगे?".
Shocking rise in terror and violence in Punjab…. pic.twitter.com/7aefpp4blQ
— Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) June 6, 2024
सिंगर रिहाना की पोस्ट पर हमलावर थीं रिहाना
फरवरी 2021 में किसानों के विरोध को लेकर सिंगर रिहाना की एक पोस्ट का जवाब देने के बाद अभिनेत्री को ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ा था. रिहाना ने किसानों के विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?"
रनौत ने प्रदर्शनकारियों को "आतंकवादी" करार दिया था और रिहाना की पोस्ट पर हमला करते हुए कहा, "कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा है, क्योंकि वे किसान नहीं हैं, वे आतंकवादी हैं जो भारत को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे चीन हमारे कमजोर टूटे हुए देश पर कब्जा कर सके और इसे अमेरिका की तरह चीनी उपनिवेश बना सके. बैठ जाओ मूर्ख , हम आप जैसे मूर्खों की तरह अपने देश को नहीं बेच रहे हैं." हालांकि बाद में उन्होंने अपनी वह पोस्ट डिलीट कर दी थी.
रनौत ने की थी विरोध प्रदर्शनों की जमकर निंदा
2020-21 में किसानों के विरोध ने देश और दुनिया में सुर्खियां बटोरीं थीं. रनौत ने विरोध प्रदर्शनों की निंदा करते हुए और आंदोलन की वैधता पर सवाल उठाते हुए कई पोस्ट किए थे. इस दौरान उन्होंने अक्सर प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा था.
विरोध प्रदर्शन के दौरान उनकी टिप्पणियों को लेकर चंडीगढ़ में आंदोलनकारियों ने उनके काफिले को भी रोक दिया था.
ये भी पढ़ें :
* कंगना रनौत से पहले इन फिल्म स्टार्स को भी सरेआम पड़ चुके हैं ज़ोरदार थप्पड़, लिस्ट में कई सुपरस्टार्स भी शामिल, 5वां नाम कर देगा हैरान
* कौन है कंगना रनौत से बदसलूकी करने वाली CISF जवान? क्या बोली
* "मुझे थप्पड़ मारा, गालियां दीं..." : कंगना रनौत ने बताया चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनके साथ क्या हुआ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं