विज्ञापन

बंगाल में करारी हार पर क्या बोलीं 'काबा-मदीना' गाने वालीं सायोनी घोष? जनादेश स्वीकारा लेकिन तेवर भी दिखाए

पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद सांसद सायोनी घोष ने 'अदृश्य धांधली' का आरोप लगाते हुए जनादेश को स्वीकार किया है.

बंगाल में करारी हार पर क्या बोलीं 'काबा-मदीना' गाने वालीं सायोनी घोष? जनादेश स्वीकारा लेकिन तेवर भी दिखाए
  • बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 207 सीटों पर जीत मिली और तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई
  • टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने बंगाल में मिली हार स्वीकार करते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं
  • उन्होंने बीजेपी पर अशांति फैलाने, पार्टी दफ्तरों को तोड़ने और कार्यकर्ताओं पर हमले करने का आरोप लगाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. बंगाल की जनता ने इस बार बीजेपी को ऐतिहासिक और प्रचंड बहुमत दिया है. बीजेपी को कुल 207 सीटों पर जीत मिली है. वहीं तृणमूल कांग्रेस महज 80 सीटों पर सिमट गई. बंगाल में मिली करारी हार पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का भी बयान सामने आया है. उन्होंने बंगाल में मिली हार को तो स्वीकार कर लिया है, लेकिन बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप भी लगाए. उन्होंने यह भी कहा कि आगे की लड़ाई और ज्यादा जोरदार होने वाली है.

'बंगाल की जनता का जनादेश स्वीकार'

सायोनी घोष ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं पूरी विनम्रता के साथ, भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बंगाल की जनता के जनादेश को स्वीकार करता हूं. मैं बंगाल की 'मां, माटी और मानुष' का धन्यवाद करती हूं, जो हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहे. जाधवपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के लिए एक निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर पूरी तरह समर्पित रहते हुए, बिना किसी डर के और सिर ऊंचा करके, अपनी नेता ममता बनर्जी के प्रति पूरी तरह समर्पित हूं. लोकतंत्र और इस महान राष्ट्र की एकता की रक्षा के लिए, मैं उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हूं.'

उन्होंने आगे कहा कि एक पार्टी के तौर पर, हमने हर मुश्किल का डटकर मुकाबला किया है. चाहे वह केंद्रीय एजेंसियों द्वारा हमें परेशान करना हो या 'खामोश और अदृश्य धांधली'. केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक नाकेबंदी, मीडिया ट्रायल, गिरफ्तारियां, झूठे मुकदमे.. हमने हर चुनौती का सामना किया है. अब यहां से आगे की लड़ाई और भी ज्यादा तेज और ज़ोरदार होने वाली है. तृणमूल कांग्रेस, बंगाल और पूरे देश की 'मां, माटी और मानुष' के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए, अपनी यह नेक लड़ाई जारी रखेगी.

बीजेपी पर साधा निशाना

सायोनी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि बीजेपी ने अभी आधिकारिक तौर पर सत्ता संभाली भी नहीं है और अशांति शुरू हो गई है. पूरे बंगाल में लगातार तोड़फोड़ हो रही है. सड़कें खाली हैं, माहौल उदास है. एक-एक करके पार्टी दफ़्तरों को तबाह किया जा रहा है. केंद्रीय बलों की मौजूदगी में ही उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं पर शारीरिक हमले हो रहे हैं. दुकानें बंद कराई जा रही हैं. 'माँ कैंटीन' को तोड़ा जा रहा है. बाइक पर सवार लोग युद्ध जैसे नारे लगा रहे हैं. लाउडस्पीकरों पर अश्लील गाने बजाए जा रहे हैं और राजनीतिक जीत के नाम पर समाज के हर तबके के पुरुषों और महिलाओं को धमकियां दी जा रही हैं. मुझे नहीं लगता कि यह वह 'सोनार बांग्ला' है जिसके लिए बंगाल की जनता ने वोट दिया था.

कौन हैं सायोनी घोष?

सायोनी घोष बांग्ला अभिनेत्री और टीएमसी सांसद हैं. वो 2024 के लोकसभा चुनाव में बंगाल की जादवपुर सीट से जीतकर संसद पहुंची. उन्हें टीएमसी के फायर ब्रांड नेताओं में गिना जाता है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने जमकर प्रचार किया था. इसी प्रचार अभियान के दौरान उनका 'काबा-मदीना' वाला गाना काफी वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें: 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com