विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2019

Jharkhand Election Result: रुझानों के बाद कांग्रेस का बयान- झारखंड में गठबंधन को बहुमत, हेमंत सोरेन होंगे CM

आरपीएन सिंह ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की, लेकिन लोग उनके साथ नहीं गए. हमने पहले ही घोषणा की है कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगे.'

Jharkhand Election Result: रुझानों के बाद कांग्रेस का बयान- झारखंड में गठबंधन को बहुमत, हेमंत सोरेन होंगे CM
झारखंड में वोटों की गिनती जारी है.
  • झारखंड के चुनावी रुझानों में गठबंधन आगे
  • कांग्रेस ने कहा- हेमंत सोरेन होंगे मुख्यमंत्री
  • गठबंधन में JMM, RJD और कांग्रेस शामिल

झारखंड में झामुमो (JMM) नीत गठबंधन के बढ़त की ओर लगातार बढ़ने के बाद कांग्रेस (Congress) ने सोमवार को उम्मीद जताई कि राज्य में इस गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा और हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह (RPN Singh) ने कहा, 'हमने लोगों के जीवन को छूने वाले मुद्दे उठाते हुए चुनाव लड़ा. हमें विश्वास है कि हम सरकार बनाएंगे.'

आरपीएन सिंह ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की, लेकिन लोग उनके साथ नहीं गए. हमने पहले ही घोषणा की है कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगे.'

दो सीटों से चुनाव लड़ने वाले हेमंत सोरेन क्या बनेंगे मुख्यमंत्री या अधूरा रह जाएगा सपना?

झारखंड के लिए कांग्रेस के समन्वयक अजय शर्मा ने कहा कि यह भाजपा के भ्रष्टाचार और अहंकार की हार है. उन्होंने कहा, 'भाजपा ने उन भ्रष्ट उम्मीदवारों को टिकट दिया जिन्हें लोगों ने नकार दिया. कांग्रेस ने लोगों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित रखा और आम आदमी की वह समस्याएं उठाई जिन्हें भाजपा हल करने में नाकाम रही.'

VIDEO: इस बार झारखंड की जनता का मूड एकतरफा लग रहा था: तेजस्वी यादव

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand Election Results 2019, Hemant Soren, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com