झारखंड की जुगसलाई विधानसभा सीट से जीतने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशी मंगल कालिंदी के पास 30 हजार नगद रुपये हैं. चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 20 हजार रुपये की नगदी है और 10 हजार रुपये बैंक खाते में जमा हैं. मंगल कालिंदी ने बताया है कि साल 2017 में ही उन्होंने माध्यमिक परीक्षा पास की है और उनके पास नाम पर न तो कोई घर है और न कोई प्लॉट है. उनके ऊपर कोई कर्ज भी नहीं है. साल 2019-20 में कुल आय उनको 2 लाख 49 हजार 8 सौ 70 रुपये हुई थी. आपको बता दें कि मंगल कालिंदी ने जुगलसलाई सीट से अपने निकटम प्रतिद्वंदी बीजेपी के मुचिराम बाउरी को हराया है. चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक मंगल कालिंदी की जीत में आजसू का भी बड़ा योगदान है जो कि बीजेपी की सहयोगी पार्टी थी और चुनाव से ठीक पहले सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर अलग से चुनाव लड़ने का फैसला किया था. आजसू के प्रत्याशी राम चंद्र सहिस को 46 हजार 6 सौ 92 वोटें मिली हैं. जबकि मंगल कालिंदी को 88 हजार 5 सौ 81 और बीजेपी प्रत्याशी को 66 हजार 6 सौ 47 वोटे मिली हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हर कोशिश नाकाम साबित हुई है. राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व में बने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 47 सीटें जीत कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है. बीजेपी को सिर्फ 25 सीटें प्राप्त हुईं. बीजेपी की सरकार में सहयोगी रही आजसू को भी गठबंधन तोड़ने का जबर्दस्त खामियाजा भुगतना पड़ा और उसे सिर्फ दो सीटों से संतोष करना पड़ा जबकि उसने 53 सीटों पर चुनाव लड़ा था. आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली से और गोमिया से लंबोदर महतो ही पार्टी की ओर से विधानसभा पहुंच सके. बीजेपी को पिछले बार के मुकाबले 12 सीटों का नुकसान झेलना पड़ा है.
गठबंधन में जाने से हुआ कांग्रेस-जेएमएम को फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं