- आंध्र प्रदेश के CM जगन मोहन ने KCR और पुलिस की प्रशंसा की
- कहा- KCR और तेलंगाना के पुलिस अधिकारियों को मेरा सलाम
- 'दो बेटियों का पिता होने के नाते इस घटना से मुझे बहुत पीड़ा हुई थी'
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) ने महिला पशु चिकित्सक से गैंगरेप और हत्या के चार आरोपियों के कथित एनकाउंटर (Hyderabad Encounter) में मारे जाने को लेकर तेलंगाना के अपने समकक्ष के चंद्रशेखर राव (KCR) और पुलिस की प्रशंसा की. जगनमोहन रेड्डी ने यह भी घोषणा की कि उनकी सरकार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों की त्वरित सुनवाई और उपयुक्त सजा सुनिश्चित करने के लिए कड़ा कानून बनाने के लिए विधानसभा के वर्तमान सत्र में एक विधेयक लाएगी. उन्होंने विधानसभा में अपने भावुक भाषण में ऐसे कठोर कानूनों की वकालत की जो महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों की शीघ्र सुनवाई और मिसाल दिए जाने योग्य सजा सुनिश्चित करेगी.
तेलंगाना एनकाउंटर : 2 पुलिसकर्मी भी घायल, आरोपियों ने पिस्टल छीनकर की थी फायरिंग
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, 'दो बेटियों का पिता होने के नाते इस घटना से मुझे बहुत पीड़ा हुई. पिता के तौर पर मुझे ऐसी घटनाओं पर क्या प्रतिक्रिया देनी चाहिए? किस तरह की सजा अभिभावक को राहत देगी. हमें उसके बारे में सोचना चाहिए.' उन्होंने कहा, 'घटना हुई. मीडिया ने दिखाया कि गलत हुआ. बाद में तेलंगाना सरकार ने जवाब दिया. केसीआर और तेलंगाना के पुलिस अधिकारियों को मेरा सलाम.'
तेलंगाना एनकाउंटर में मारे गए चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर 'हमला' करने का मुकदमा दर्ज
जगनमोहन रेड्डी ने मानवाधिकार का शोर मचाने वालों को निशाने पर लेते हुए कहा, 'जब किसी फिल्म में नायक मुठभेड़ में किसी को मारता है तो हम सभी तालिया बजाते हैं और कहते हैं कि फिल्म अच्छी है.' उन्होंने कहा, '(लेकिन) यदि कोई साहसिक व्यक्ति असल जिंदगी में वही करता है.... तो कोई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नाम पर दिल्ली से आएगा. वह कहेगा कि यह गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए. वह सवाल उठाता है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया.' उन्होंने कहा, 'हम देखते हैं कि ऐसे सवाल उठ रहे हैं. हमारे कानून ऐसी दयनीय दशा में हैं.'
VIDEO: एनकाउंटर की जांच के लिए हैदराबाद पहुंची मानवाधिकार आयोग की टीम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं