भारत के कुछ शहरों में COVID-19 मामलों की संख्या में गिरावट शुरू हो गई है, लेकिन यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि देश में मामलों की रिपोर्टिंग कम हो रही है या कोविड टेस्ट कराने वालों की संख्या में गिरावट आई है. पिछले साल के अंत से ओमिक्रॉन वैरिएंट के तेजी से फैलने के कारण मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी.
आज चुनाव आयोग भी बैठक में यह तय करने वाला है कि क्या सार्वजनिक रैलियों पर उसके द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव तक जारी रखा जाना चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

Coronavirus India Updates: देश में 24 घंटे में कोरोना के 2.68 लाख नए केस, 16.66% हुई पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कोविड के मामलों में 2 प्रतिशत से भी कम की वृद्धि हुई है. यह उत्साहजनक लगता है, लेकिन क्या यह सचमुच नए मामलों की सही तस्वीर है? भारत में आज 2.68 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं. इससे देशभर में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.67 करोड़ हो गई है. ओमिक्रॉन के कुल 6,041 मामले सामने आए हैं.

भारत में अब तक 70.07 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. भारत में डेली कोविड टेस्टिंग अब उस गति के साथ नहीं हो रही है जिस गति से पिछले महीने मामलों में वृद्धि हुई थी. कोविड मामलों में 265 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जबकि जांच में सिर्फ 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

आंकड़ों के खेल में सबसे महत्वपूर्ण मीट्रिक पॉजिटिविटी रेट है जो आज भी 16 प्रतिशत से ऊपर है. इससे पता चलता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग टेस्टिंग में कोविड पॉजिटिव निकल रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं