विज्ञापन
1 year ago
नई दिल्ली:

 (International Yoga Day Live Updates: देश ही नहीं दुनियाभर में आज 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इसे लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में समुद्र तट पर लोगों के साथ योग किया. इससे पहले पीएम मोदी ने यहां योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने दुनिया को योग की अहमियत के बारे में समझाया. योग दिवस के मौके पर सरकार की तरफ से 10 कार्यक्रमों का ऐलान किया गया है, जिससे लोगों तक आसानी से पहुंचा जा सके.

येभी पढ़ें-ऐसे रखें शरीर और मन को स्वस्थ, पूरी दुनिया में बज रहा भारत के इस सॉफ्ट पावर का डंका

विशाखापट्टनम में आरके बीच से भोगापुरम तक 26 किलोमीटर के क्षेत्र में व्यापक व्यवस्था की गई है. मुख्य कार्यक्रम सुबह 6.30 बजे से शुरू हुआ, जो ‘योग संगम' पहल के तहत देश भर में 10 लाख से अधिक स्थानों के साथ समन्वय करेगा. वैश्विक स्तर पर योग अब एक जन आंदोलन बन चुका है.

INTERNATIONAL YOGA DAY 2025 LIVE UPDATES

कर्नाटक BJP अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग किया योग

बेंगलुरु, कर्नाटक: कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने योग को संतोष और अहिंसा का मार्ग बताया

मध्यप्रदेश में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सार्वजनिक पार्कों, हाउसिंग सोसाइटियों की छतों और विभिन्न सभागारों में हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया. मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल और इंदौर में विभिन्न योग सत्रों में भाग लेने वाले राजनेताओं और आम लोगों का नेतृत्व किया. उन्होंने प्राचीन अभ्यास को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की.

योग शरीर और मन को ऊर्जा देता है : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि योग आज दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है, क्योंकि यह शरीर और मन दोनों को ऊर्जा प्रदान करता है और जीवन में नयी चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देता है

सियाचिन से लेकर समुद्र तक सशस्त्र बलों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

सियाचिन ग्लेशियर की बर्फीली चोटियों से लेकर विशाखापत्तनम में लंगर डाले नौसेना के जहाजों तक, भारतीय सशस्त्र बलों ने शनिवार को पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया तथा अनुशासन और आंतरिक शक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर में समारोह का नेतृत्व किया। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी थे. 

शिवसेना सांसद रविंद्र वायकर योग को नई पहचान दिलाने का श्रेय पीएम मोदी को दिया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शिवसेना सांसद रविंद्र वायकर ने बातचीत में कहा कि वह कई सालों से नियमित योग करते आ रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि योग को वैश्विक मंच पर ले जाने का श्रेय उन्हें जाता है. वायकर ने बताया कि आज जहां एक ओर योग दिवस मनाया जा रहा है, वहीं शिवसेना नेता बीएमसी चुनाव की तैयारियों में भी पूरी ताकत से जुटे हैं.

जम्मू कश्मीर में अंजी ब्रिज पर भी योगाभ्यास

मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक हर जगह योग दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर लोगों ने अंजी ब्रिज पर भी योग किया.

चिनाब ब्रिज पर योग करते हुए लोग

आज पूरे देश में योग दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर लोग दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज के पास भी योग करते हुए नजर आए.

सिक्किम में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

सिक्किम में शनिवार सुबह पालजोर स्टेडियम में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी शामिल हुए.

कर्नाटक के राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री ने बेंगलुरू में किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह बेंगलुरु के प्रतिष्ठित विधान सौध के सामने बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया. इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव भी योग करते नज़र आए. यह आयोजन केंद्रीय आयुष मंत्रालय की 'योग संगम' पहल के अनुरूप 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम के अंतर्गत आयोजित किया गया.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया योग

नागपुर (महाराष्ट्र): केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर लोगों के साथ योग किया.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री सिद्धिविनायक मंदिर में योग शिविर का आयोजन

आज दिनांक 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री सिद्धिविनायक मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर न्यास के माननीय कोषाध्यक्ष आचार्य पवनजी त्रिपाठी, माननीय विश्वस्त श्री महेश मुदलियार, कार्यकारी अधिकारी श्रीमती वीणा पाटील, उपकार्यकारी अधिकारी, साथ ही न्यास के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

विशाखापट्टनम में योग मुद्रा में पीएम मोदी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया योग

देहरादून, उत्तराखंड | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू योग दिवस के मौके पर अन्य लोगों के साथ योगाभ्यास में शामिल हुईं.

अहमदाबाद के प्रहलाद पार्क में गृहमंत्री अमित शाह ने योगाभ्यास किया

अहमदाबाद के प्रहलाद पार्क में योग साधकों के साथ गृहमंत्री अमित शाह ने योगाभ्यास किया. 

पूर्वी नौसेना कमान के 11,000 से अधिक नौसैनिक और उनके परिवार के सदस्यों का पीएम मोदी के साथ योग

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम तट पर INS (भारतीय नौसेना जहाज) पर सवार भारतीय नौसेना के जवान #InternationalDayofYoga2025 समारोह में शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विशाखापट्टनम से योग करने में देश का नेतृत्व कर रहे हैं.,पूर्वी नौसेना कमान के 11,000 से अधिक नौसैनिक और उनके परिवार के सदस्य प्रधानमंत्री के साथ भव्य सुबह के योग सत्र में भाग ले रहे हैं. ये नौसैनिक प्रतिभागी 30 किलोमीटर लंबे आरके बीच के किनारे लगभग 10 बाड़ों में मौजूद हैं, जो ऐतिहासिक सभा का एक अभिन्न हिस्सा हैं. तट पर लंगर डाले भारतीय नौसेना के जहाजों पर भी योग का अभ्यास किया जा रहा है.

सीएम योगी ने किया योग

गोरखपुर (यूपी): 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योग किया.

विशाखापट्टनम में समुद्र किनारे पीएम मोदी कर रहे योग, देखिए वीडियो

इस वक्त पीएम मोदी विशाखापट्टनम में समुद्र के किनारे योग कर रहे हैं. उनके साथ और भी लोग योगाभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं. देखिए वीडियो

विशाखापट्टनम में नौसेना के जहाज पर किया गया योग

विशाखापट्टनम में नौसेना के जहाज पर जवान भी योगाभ्यास करते हुए नजर आए. समुद्र तट पर पीएम मोदी के साथ लोग योग कर रहे हैं.

विशाखापट्टनम के तट पर पीएम मोदी कर रहे योग

पीएम मोदी इस वक्त विशाखापट्टनम में समुद्र के तट पर लोगों के साथ योग कर रहे हैं. 

विदेश मंत्री योग कार्यक्रम में हुए शामिल

विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत में दुनिया भर के राजनयिक मिशनों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसे 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम के तहत मनाया जा रहा है.

विशाखापट्टनम के खूबसूरत तट पर योग करते हुए लोग

विशाखापट्टनम में समुद्र तट के खूबसूरत किनारे पर योग करने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी है. इससे पहले पीएम मोदी ने योग कार्यक्रम को संबोधित किया और योग के महत्व के बारे में बताया.

विशाखापट्टनम के योग कार्यक्रम में पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा

  • मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योगशास्त्र पढ़ते हैं. वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं. गांव-गांव में युवा साथी योग ओलंपियाड में भाग लेते हैं.
  •  आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना. ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है.
  • दुर्भाग्य से, आज पूरा विश्व तनाव, अशांति से गुजर रहा है और कई क्षेत्रों में अस्थिरता बढ़ रही है. ऐसे समय में योग हमें शांति की दिशा देता है.
  • योग वह विराम बटन है जिसकी मानवता को सांस लेने, संतुलन बनाने और फिर से संपूर्ण बनने के लिए आवश्यकता है.

जब मैं योग की यात्रा को देखता हूं...विशाखापट्टनम के योग कार्यक्रम में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, "पिछले एक दशक में जब मैं योग की यात्रा को देखता हूं, तो मुझे कई चीजें याद आती हैं. जिस दिन भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव रखा - 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता देने का - और बहुत ही कम समय में, दुनिया के 175 देश हमारे देश के साथ खड़े हो गए. आज के विश्व में ये एकता और समर्थन कोई सामान्य घटना नहीं है."

योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा...विशाखापत्तनम के योग कार्यक्रम में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, "मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया भर के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं. आज पूरी दुनिया योग कर रही है. योग का मतलब ही है जोड़ना, और यह देखकर बहुत खुशी होती है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ दिया है..."

विशाखापट्टनम में पीएम मोदी का स्वागत, आंध्र प्रदेश बना वैश्विक योग आंदोलन का केंद्र

आंध्र प्रदेश के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक और गौरवशाली रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह 'योगांध्र 2025' में भाग लेने के लिए विशाखापट्टनम पहुंचे. इस विशेष अवसर पर उनके साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ आज विशाखापट्टनम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत कर गर्व महसूस हो रहा है. यह आंध्र प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है कि हम योगांध्र 2025 की मेजबानी कर रहे हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राष्ट्रीय उत्सव है. पूरी दुनिया आज योग की परिवर्तनकारी शक्ति की ओर देख रही है और ऐसे समय में हमारे राज्य का इस वैश्विक आंदोलन में केंद्र बिंदु बनना प्रेरणादायक है."

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उधमपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल हुए

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उधमपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होते हुए कहा, "जैसा कि हमने पहले कहा, ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है... भारत आतंकवाद के खिलाफ हर कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है... आज जब हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं, तो हमें योग शब्द का सही अर्थ भी समझना चाहिए. योग का मतलब है समाज के हर वर्ग को भारत की संस्कृति और आत्मा से जोड़ना यही योग है।."

यह हमारे ऋषियों की परंपरा है... योग दिवस पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आपकी इच्छाएं तभी पूरी होती हैं जब आप शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं...योग के माध्यम से आप आध्यात्मिकता के उच्च स्तर तक पहुंच सकते हैं...यह हमारे ऋषियों की परंपरा है जिसे हमारे वेदों, पुराणों और अन्य ग्रंथों ने जीवित रखा है..."

अभिनेता अनुपम खेर ने टाइम्स स्क्वायर के सहयोग से CGI न्यूयॉर्क में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया

अभिनेता अनुपम खेर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने टाइम्स स्क्वायर के सहयोग से सीजीआई न्यूयॉर्क में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया.

International Yoga Day Live: आरके बीच पर 3.19 लाख लोगों के योग करने की व्यवस्था

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आरके बीच पर एक साथ 3.19 लाख लोगों के योग करने की व्यवस्था की गई है. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, राज्य, देश और दुनिया भर के आठ लाख स्थानों से प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है.

International Yoga Day Live: सुबह 6.30 बजे से 7.45 बजे तक योग कार्यक्रम

योगा कार्यक्रम के लिए विशाखापट्टनम में आरके बीच से भोगापुरम तक 26 किलोमीटर के क्षेत्र में व्यापक व्यवस्था की गई है. मुख्य कार्यक्रम सुबह 6.30 बजे से 7.45 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जो ‘योग संगम’ पहल के तहत देश भर में 10 लाख से अधिक स्थानों के साथ समन्वय करेगा.

International Yoga Day Live: 1 लाख से ज्यादा जगहों पर योग कार्यक्रम

योग दिवस के मौके पर भारत में 1 लाख से ज्यादा जगहों पर आज सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक सामूहिक योग प्रदर्शन किए जाएंगे. 

International Yoga Day Live: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी कर रहे योग

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और अन्य उपस्थित लोग योग गुरु स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कर रहे हैं.

international yoga day Live: आंध्र प्रदेश में आज योगांध्र कार्यक्रम

पीएम मोदी आंध्र प्रदेश के विशाापट्टनम में आज योग दिवस पर खास कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
International Yoga Day 2025, International Yoga Day 2025 India, PM Modi Yoga Asana Video, Pm Modi Vishakhapatnam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com