विज्ञापन

कमल कौर हत्याकांड: आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों गिरफ्तार, UAE से पंजाब लाया गया

Influencer Kamal Kaur Murder: 11 जून 2025 को आरोपी अमृतपाल सिंह ने अपने तीन साथियों जसप्रीत सिंह, निमरतजीत सिंह और रणजीत सिंह के साथ मिलकर इन्फ्लुएंसर कमल कौर का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद शव को बठिंडा के आदेश अस्पताल के बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया था.

कमल कौर हत्याकांड: आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों गिरफ्तार, UAE से पंजाब लाया गया

Influencer Kamal Kaur Murder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से पंजाब लाया गया. वहीं आज यानी 10 अप्रैलकी सुबह उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया. भगोड़ा अमृतपाल को पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग की OFTEC सेल के जरिए गिरफ्तार किया गया. हत्या के बाद मेहरा दुबई भाग गया था और लंबे समय से वहीं रह रहा था.

बठिंडा की अदालत ने अमृतपाल को घोषित किया था भगोड़ा

बठिंडा पुलिस की टीम आरोपी अमृतपाल सिंह को UAE की अथॉरिटीज से कस्टडी लेकर भारत पहुंची है. बता दें कि 7 फरवरी को बठिंडा की अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था. वहीं अदालत के फैसले के बाद पंजाब पुलिस ने इंटरपोल के जरिए 'रेड कॉर्नर नोटिस' जारी किया था. मेहरा के तीन साथी जसप्रीत सिंह, निमरतजीत सिंह और रणजीत सिंह भी इस हत्या में शामिल थे, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

अस्पताल की पार्किंग में मिला था कमल कौर का शव

कमल कौर का शव 11 जून, 2025 को बठिंडा के आदेश अस्पताल की पार्किंग में मिला था. पुलिस के मुताबिक, 11 जून 2025 को आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इन्फ्लुएंसर का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी और शव को बठिंडा के आदेश अस्पताल के बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया था. वहीं पोस्टमॉर्टम से पुष्टि हुई कि गला घोंटकर कमल कौर की हत्या की गई थी. इस मामले में उसके अन्य साथी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

वारदात के बाद अमृतपाल देश छोड़कर फरार हो गया था. पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर उसकी लोकेशन मिडिल ईस्ट में ट्रेस की और डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू की. बाद में उसे हिरासत में लेकर भारत डिपोर्ट किया गया. 

ये भी पढ़ें: कानपुर किडनी कांड: सरगना समेत तीन आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, दिल्ली-उत्तराखंड में तलाश रही पुलिस की 3 टीमें

लेखक के बारे में
img
Gurpreet Singh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Influencer Kamal Kaur Murder, Kamal Kaur Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com