Safe Heaven of Gangster: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपियों में से एक जीशान अख्तर ने अमेरिका से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उसने लारेंस बिश्नोई और उसकी गैंग झूठा और गद्दार करार दिया है. जीशान अख्तर द्वारा जारी किया गया नया वीडियो पुष्टि करता है कि अमेरिका भारत के भगोड़े गैंगस्टर और आतंकियों का सुरक्षित अड्डा बन चुका हैं, जहां उन्हें सुरक्षित पनाह मिल जाती है.
ये भी पढ़ें-VIDEO: रील की सनक में थार की छत और बोनट पर चढ़ किया हैरतअंगेज स्टंट, वायरल वीडियो पर चला अब CG पुलिस का हंटर
लॉरेस विश्नोई गैंग ने गैंगस्टर भानु राणा की हत्या के दावे को झुठलाया
जीशान अख्तर के मुताबिक लॉरेस विश्नोई गैंग ने गैंगस्टर भानु राणा की हत्या का दावा किया है, जिसे जीशान झूठा करार दिया है. जीशान का कहना है कि गैंगस्टर भानु राणा की हत्या 4-5 महीने दूसरी वजहों से हुई है और हम भानु राणा की हत्या का बदला लेंगे, लेकिन यह कहना कि भानु राणा की हत्या लॉरेंस विश्नोई के गुर्गो ने किया है, यह बिल्कुल गलत है. जीशान ने वीडियो में लॉरेंस विश्नोई को झूठा और गद्दार भी बताया है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
लारेंस बिश्नोई ने कभी देश की भलाई नहीं की, ये लोग फेम के भूखे हैं
जीशान का कहना है कि लारेंस बिश्नोई ने कभी देश की भलाई नहीं की, ये लोग फेम के भूखे हैं, ये कहीं भी कोई वारदात होती है उसकी झूठी जिम्मेदारी ले लेते हैंं, ये अमेरिका के अंदर चिट्ठे (ड्रग) का कारोबार करते हैं, हमारे पास इस बात का सबूत है. लॉरेंस विश्नोई को झूठा बताते हुए कहा कि वो झूठ-मूठ का देश प्रेमी बनता फिरता है, जबकि वो ऐसा है नहीं.
ये भी पढ़ें-VIDEO: प्रदर्शन के दौरान AAP नेता ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल और भीड़ में से किसी ने लगा दी आग, वायरल हुआ वीडियो
लारेंस ने पैरी को नहीं छोड़ा जो इसका यार था, 'उसको मरवा दिया'
जीशान के मुताबिक लारेंस ने पैरी को नहीं छोड़ा जो इसका यार था, उसको मरवा दिया, जिसके साथ उसने 10-15 साल साथ बैठकर रोटी खाई थी. गैंगस्टर पैरी की हत्या हाल में चंडीगढ़ में लारेंस बिश्नोई ने करवाई थी. जीशान ने वीडियो में बताया कि इसी तरह लारेंस के दोस्त सीपा की हत्या रोहित गोदारा ने दुबई में करवाई है, इन लोगों ने आज तक किसी को नहीं मारा.
'ये लोग रोहित गोदारा को गद्दार कहते हैं, जबकि असली गद्दार लारेंस बिश्नोई है'
लॉरेंस विश्नोई को FBI के एजेंट बताते हुए जीशान अख्तर ने कहा कि इन्होंने अमेरिका वालों को इन्फॉर्मेशन दी हैं, हम इस बात का सबूत देके रहेंगे और मीडिया के लोग भी इसका पता लगा लें. जीशान ने आगे कहा, ये लोग रोहित गोदारा को गद्दार कहते हैं, जबकि असली गद्दार लारेंस बिश्नोई और उसके गैंग के लोग हैं, हम भानु भाई की हत्या का बदला लेंगे और सबको उड़ा देंगे.
ये भी पढ़ें-हवाई चप्पल वाला भी अब भरेगा हवाई उड़ान, 'Modified UDAN' योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी
ये भी पढ़ें-Child Trafficking: घर के बाहर चाइल्ड ट्रैफिकिंग की शिकार हुई मासूम, 4 दिन बाद 200 KM दूर मिली, सूरत पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू
जीशान ने बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले शूटरों को पहुंचाया था लॉजिस्टिक
एनसीपी नेता बाबा सिद्धीकी की हत्या में शामिल रहा जीशान अख्तर पर आरोप है कि उसने बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले शूटरों को लॉजिस्टिक सप्लाई किया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा है कभी लारेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करने वाला जीशान लॉरेंस विश्नोई गैंग को छोड़ चुका है. वहीं, लारेंस बिश्नोई के साथ जुड़ा रहा रोहित गोदारा भी गैंग अलग हो चुका है.
भारत सरकार अमेरिका को सौंप चुकी है 12 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स की सूची
माना जाता है कि अमेरिका में भगोड़े गैंगस्टर और आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनाने में उनकी मदद वहां का असायलम करता है, जहां अदालतीय पेंचदगियों के चलते कानूनी तौर पर उन्हें रहने और काम करने की अनुमति मिल जाती है. भारत सरकार ने अभी हाल में अमेरिका को 12 ऐसे ही मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स की सूची सौंपी है, जो वहां रहकर ऑपरेट कर रहे हैं. इनमें गोल्डी बराड़ और अनमोल बिश्नोई जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं