- देश में कोरोना मामले 69 लाख पार
- पिछले 24 घंटे में नए मामले- 70,496
- एक्टिव मामलों की संख्या 9 सितंबर के बाद पहली बार 9 लाख से नीचे आई
देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक दिन यानी पिछले 24 घंटों में 70,000 से ज्यादा COVID-19 के नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 69 लाख के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 70,496 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए है. इससे, देश में COVID संक्रमितों की कुल तादाद 69,06,151 हो गई है. वहीं, बीते 24 घंटों में 964 मरीज़ों की मौत होने से अब तक 1,06,490 लोगों की इस वायरस की वजह से जान जा चुकी है.
हालांकि, राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 78,365 मरीज़ ठीक हुए हैं, जो कि नए दर्ज केसों की तुलना में अधिक हैं. अब तक 59,06,069 मरीज़ इस जानलेवा वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं. साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या 9 सितंबर के बाद पहली बार 9 लाख से नीचे आ गई. फिलहाल, देश में कोरोना के एक्टिव मामलों (Corona Active cases) की संख्या 8,93,592 है.
आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना रिकवरी रेट 85.51 प्रतिशत है जबकि एक्टिव मरीज़ का प्रतिशत 12.93 फीसद है. डेथ रेट 1.54 प्रतिशत पर है. पॉजिटिविटी रेट यानी टेस्ट के दौरान सक्रमित निकलने की दर 6.03 प्रतिशत है.
| COVID-19 के 69 लाख मामले 253 दिन में | ||
| COVID-19, यानी कोरोनावायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप पिछले कई महीनों से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है... हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद एक लाख, यानी 1,00,000 तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और देश में एक लाख नए केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ने लगे... भारत को 69 लाख पुष्ट कोविड-19 मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 253 दिन लगे हैं... | ||
| तिथि | कुल मामले | समय लगा |
|---|---|---|
| 19 मई | 1,01,139 | 110 दिन |
| 3 जून | 2,07,615 | 15 दिन |
| 13 जून | 3,08,993 | 10 दिन |
| 21 जून | 4,10,461 | 8 दिन |
| 27 जून | 5,08,953 | 6 दिन |
| 2 जुलाई | 6,04,641 | 5 दिन |
| 7 जुलाई | 7,19,665 | 5 दिन |
| 11 जुलाई | 8,20,916 | 4 दिन |
| 14 जुलाई | 9,06,752 | 3 दिन |
| 17 जुलाई | 10,03,832 | 3 दिन |
| 20 जुलाई | 11,18,043 | 3 दिन |
| 23 जुलाई | 12,38,635 | 3 दिन |
| 25 जुलाई | 13,36,861 | 2 दिन |
| 27 जुलाई | 14,35,453 | 2 दिन |
| 29 जुलाई | 15,31,669 | 2 दिन |
| 31 जुलाई | 16,38,870 | 2 दिन |
| 2 अगस्त | 17,50,723 | 2 दिन |
| 3 अगस्त | 18,03,695 | 1 दिन |
| 5 अगस्त | 19,08,254 | 2 दिन |
| 7 अगस्त | 20,27,074 | 2 दिन |
| 9 अगस्त | 21,53,010 | 2 दिन |
| 10 अगस्त | 22,15,074 | 1 दिन |
| 12 अगस्त | 23,29,638 | 2 दिन |
| 14 अगस्त | 24,61,190 | 2 दिन |
| 15 अगस्त | 25,26,192 | 1 दिन |
| 17 अगस्त | 26,47,663 | 2 दिन |
| 18 अगस्त | 27,02,742 | 1 दिन |
| 20 अगस्त | 28,36,925 | 2 दिन |
| 21 अगस्त | 29,05,823 | 1 दिन |
| 23 अगस्त | 30,44,940 | 2 दिन |
| 24 अगस्त | 31,06,348 | 1 दिन |
| 26 अगस्त | 32,34,474 | 2 दिन |
| 27 अगस्त | 33,10,234 | 1 दिन |
| 29 अगस्त | 34,63,972 | 2 दिन |
| 30 अगस्त | 35,42,733 | 1 दिन |
| 31 अगस्त | 36,21,245 | 1 दिन |
| 2 सितंबर | 37,69,529 | 2 दिन |
| 3 सितंबर | 38,53,406 | 1 दिन |
| 4 सितंबर | 39,36,747 | 1 दिन |
| 5 सितंबर | 40,23,179 | 1 दिन |
| 6 सितंबर | 41,13,811 | 1 दिन |
| 7 सितंबर | 42,04,613 | 1 दिन |
| 9 सितंबर | 43,70,128 | 2 दिन |
| 10 सितंबर | 44,65,863 | 1 दिन |
| 11 सितंबर | 45,62,414 | 1 दिन |
| 12 सितंबर | 46,59,984 | 1 दिन |
| 13 सितंबर | 47,54,356 | 1 दिन |
| 14 सितंबर | 48,46,427 | 1 दिन |
| 15 सितंबर | 49,30,236 | 1 दिन |
| 16 सितंबर | 50,20,359 | 1 दिन |
| 17 सितंबर | 51,18,253 | 1 दिन |
| 18 सितंबर | 52,14,677 | 1 दिन |
| 19 सितंबर | 53,08,014 | 1 दिन |
| 20 सितंबर | 54,00,619 | 1 दिन |
| 22 सितंबर | 55,62,663 | 2 दिन |
| 23 सितंबर | 56,46,010 | 1 दिन |
| 24 सितंबर | 57,32,518 | 1 दिन |
| 25 सितंबर | 58,18,570 | 1 दिन |
| 27 सितंबर | 59,92,532 | 2 दिन |
| 28 सितंबर | 60,74,702 | 1 दिन |
| 29 सितंबर | 61,45,291 | 1 दिन |
| 30 सितंबर | 62,25,763 | 1 दिन |
| 1 अक्टूबर | 63,12,584 | 1 दिन |
| 3 अक्टूबर | 64,73,544 | 2 दिन |
| 4 अक्टूबर | 65,49,373 | 1 दिन |
| 5 अक्टूबर | 66,23,815 | 1 दिन |
| 7 अक्टूबर | 67,57,131 | 2 दिन |
| 8 अक्टूबर | 68,35,655 | 1 दिन |
| 9 अक्टूबर | 69,06,151 | 1 दिन |
टेस्टिंग की बात की जाए तो भारत, अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा परीक्षण करने वाला देश है. टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. पिछले 24 घंटों में 11,68,705 टेस्ट हुए जबकि अब तक कुल 8,46,34,680 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है.
पिछले 24 घंटे में नए मामले- 70,496
अब तक कुल मामले- 69,06,151
पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीज-78,365
अब तक कुल ठीक हुए मरीज- 59,06,069
पिछले 24 घंटे में हुई मौत- 964
अब तक हुई कुल मौत- 1,06,490
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं