विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2020

भारत में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच केंद्र सरकार का दावा- 'देश में नहीं हो रहा कम्युनिटी ट्रांसमिशन'

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में कोरोनावायरस के 2 लाख 86  हजार से ज्यादा मामले हैं वहीं, अब तक 8 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इस बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को यह कहा है कि देश में निश्चित रूप से कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा है.

ICMR ने कोरोना संक्रमण को लेकर किया दावा.
नई दिल्ली:

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में कोरोनावायरस के 2 लाख 86  हजार से ज्यादा मामले हैं वहीं, अब तक 8 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इस बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को यह कहा है कि देश में निश्चित रूप से कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा, "यहां तक ​​कि भारत WHO की कम्‍युनिटी स्‍प्रेड की परिभाषा भी नहीं है. उन्‍होंने कहा कि भारत में कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा. शब्‍द 'कम्‍युनिटी स्‍प्रेड' को लेकर काफी बहस की स्थिति है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया गया है.

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा कि सेरो-सर्वेक्षण दर्शाता है कि कोरोनावायरस को नियंत्रित करने में लॉकडाउन और संक्रमण को काबू करने के लिए उठाए गए कदम सफल रहे हैं. जिन 83 जिलों में सीरो-सर्वेक्षण किया गया, उनकी 0.73 प्रतिशत आबादी के कोरोना वायरस के पहले संपर्क में आने के सबूत हैं. 

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,86,579 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,996 नए मामले सामने आए हैं और 357 लोगों की मौत हुई है. देश में पहली बार 24 घंटों में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं और मौतें हुई हैं. अभी तक 8,102 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 1,41,029 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं. रिकवरी रेट में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. यह 49.21 प्रतिशत पर पहुंच गया है.

केंद्र सरकार के मुताबिक, अभी तक 52,13,140 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 1,51,808 सैंपल टेस्ट किए गए. एक दिन में सैंपल टेस्टिंग की यह अभी तक सबसे बड़ी संख्या है. देश के सभी राज्यों से इसके मरीज सामने आ रहे हैं. कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए.

VIDEO: ICC कार्यक्रम में बोले PM मोदी- आपदा को अवसर में बदलना है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Unlock 1, Coronavirus Lockdown, Coronavirus Death, Coronavirus Death In India, ICMR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com