विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2017

भारत ने मिस्र में हुए आतंकवादी हमले की भारत ने की निंदा

भारत ने शुक्रवार को मिस्र के मस्जिद में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की. इस हमले में 270 लोगों की मौत हो गई थी.

भारत ने मिस्र में हुए आतंकवादी हमले की भारत ने की निंदा
नई दिल्ली: भारत ने शुक्रवार को मिस्र के मस्जिद में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की. इस हमले में 270 लोगों की मौत हो गई थी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि भारत सरकार इस जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करती है, जिसमें मिस्र के उत्तरी सिनाई के बीर-अल-अबेद में निर्दोष लोगों की जान चली गई. उन्होंने कहा, इस दुख की घड़ी में सरकार और भारत के लोग मिस्र की सरकार और वहां के लोगों के साथ खड़े हैं.

पढ़ें: मिस्र में मस्जिद पर हमला, 235 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा घायल

रवीश ने कहा कि हम इस हमले में प्रभावित परिवार वालों और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. यह हमला हमें एक बार फिर याद दिलाता है कि हमें आतंकवाद की चुनौती से निपटने के लिए वैश्विक रणनीति अपनाने की जरूरत है. गौरतलब है कि शुक्रवार को मिस्र के सिनाई की एक मस्जिद में हुए आतंकवादी हमले में 270 लोगों की मौत हो गई और 109 लोग घायल हो गए.

VIDEO: हमास कैसे बनाता और दागता है रॉकेट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Condemns, Terrorist Attack, Egypt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com