विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2017

आगरा एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे वायुसेना के विमान, 20 से 24 अक्टूबर तक होगा अभ्यास

वैसे तो यह अभ्यास पिछले वर्ष भी हो चुका है लेकिन इस बार परिवहन विमान (एएन 32) भी इस एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे.

Also Read in
आगरा एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे वायुसेना के विमान, 20 से 24 अक्टूबर तक होगा अभ्यास
फाइल फोटो
  • 20 से 24 अक्टूबर तक चलेगा अभ्यास
  • पिछले साल भी हो चुकी है ऐसी ड्रिल
  • चार दिन तक बंद रह सकता है थोड़ी देर तक रूट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा एक्सप्रेस वे पर वायुसेना के विमान 24 अक्टूबर को उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास करेंगे. वैसे तो यह अभ्यास पिछले वर्ष भी हो चुका है लेकिन इस बार परिवहन विमान (एएन 32) भी इस एक्सप्रेस..वे पर उतरेंगे और उड़ान भरेंगे. इस बार वायुसेना के कुल 20 विमान एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे और उड़ान भरेंगे. इस अभ्यास के मद्देनजर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के कुछ हिस्सों में 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक यातायात बंद रहेगा. रक्षा मंत्रालय (सेंट्रल कमांड) की जनसंपर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने विशेष बातचीत में कहा कि भारतीय वायुसेना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे उन्नाव जिले के निकट एयर​ स्ट्रिप पर उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास करेगी. इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के 20 विमान हिस्सा लेंगे जिसमें लड़ाकू और परिवहन विमान शामिल होंगे. इनमें मिराज 2000, जगुआर, सुखोई 30 और एएन-32 परिवहन विमान शामिल होंगे. उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से होगा.

जम्मू कश्मीर के गुरेज में सेना के जवानों के बीच दीपावली मना रहे पीएम नरेंद्र मोदी

वैसे तो पिछले साल जब आगरा एक्सप्रेस वे की शुरूआत हुर्इ थी तब भी इस पर विमानों ने उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास किया था. हालांकि इस बार की खासियत यह है कि पहली बार यहां वायुसेना के परिवहन विमान इस एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे और उड़ान भरेंगे. पिछले साल इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर आठ लड़ाकू जेट विमान इस पर उतरे थे और उड़ान भरी थी.

वीडियो :  जब सेना के जवान से मिला अर्जुन कपूर

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के जनपद उन्नाव स्थित हवाई पट्टी पर 24 अक्तूबर को भारतीय वायु सेना द्वारा किए जाने वाले फ्लाइंग अभ्यास के मद्देनजर 20 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक एक्सप्रेस-वे के उन्नाव स्थित अरौल से लखनऊ के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा. इस दौरान आगरा से लखनऊ की ओर आने वाले वाहन अरौल (जनपद कानपुर) में एक्सप्रेस-वे से उतरने के पश्चात छह किलोमीटर कानपुर की ओर चलकर, बायीं ओर बिल्लौर-बांगरमऊ मार्ग पर मुडे़ंगे और इस मार्ग से बांगरमऊ पहुंचेंगे तथा बांगरमऊ से मियागंज, हसनगंज एवं मोहान होते हुए लखनऊ पहुंचेंगे. लखनऊ से आगरा जाने वाले वाहन भी इसी परिवर्तित मार्ग का अनुसरण करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com