विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2020

अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स की गश्ती टीम पर हमला, जवान की मौत : सरकारी सूत्र

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में असम राइफल्स (Assam Rifles) की गश्ती टीम पर हमला किया गया है. इस हमले में एक जवान की मौत हो गई.

अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स की गश्ती टीम पर हमला, जवान की मौत : सरकारी सूत्र
असम राइफल्स की गश्ती टीम पर हमला हुआ है. (सांकेतिक तस्वीर)
ईटानगर:

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में असम राइफल्स (Assam Rifles) की गश्ती टीम पर हमले की खबर मिल रही है. सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि इस संदिग्ध आतंकी हमले में एक जवान की मौत हो गई है. कितने जवान घायल हुए हैं, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. सेना की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के तीरप जिले में सैनलियम ट्राई-जंक्शन स्थित खोंसा लाजू रोड पर यह संदिग्ध आतंकी हमला हुआ है. यह इलाका भारत-म्यांमार बॉर्डर से ज्यादा दूर नहीं है. सूत्रों के हवाले से यह बताया जा रहा है कि हमले के बाद इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है.

अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए 5 लोगों को कल भारत को सौंपेगा चीन : किरेन रिजिजू

बता दें कि शांति के एक लंबे दौर के बाद संदिग्ध उग्रवादियों ने इस महीने की शुरुआत में उत्तर-पूर्व भारत में एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था. म्यांमार से लगती सीमा पर स्थ‍ित चांगलांग जिले में असम राइफल्स के जवानों को ही निशाना बनाया गया था. 4 अक्टूबर की सुबह 9:40 बजे के करीब घात लगाकर किए गए हमले में एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक अन्य घायल हो गया था.

चीनी सेना की ओर से पांच लोगों का अपहरण करने की रिपोर्टों की जांच कर रही अरुणाचल पुलिस

यह घटना जिले के जयरामपुर पुलिस थाना क्षेत्र के टेंगमो गांव में हुई थी, जो कि राजधानी ईटानगर से करीब 300 किलोमीटर दूर है. यह इलाका मोनमाओ के हेटलोंग गांव के करीब है. चांगलांग जिले के पुलिस प्रमुख ने NDTV को बताया था कि हमले के बाद तलाशी अभ‍ियान चलाया गया था. पुलिस ने जिले में आतंकरोधी ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है.

VIDEO: मसूद अज़हर, उसके भाई को बताया गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड : सूत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Rifles, Arunachal Pradesh, Indian Army Jawan Martyr
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com