विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2012

कांग्रेस से जीवन में कभी नाराज नहीं हो सकता : दिग्विजय

गुना: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग नहीं लेने का कारण कांग्रेस से नाराजगी होने से इंकार करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह जीवन में कांग्रेस से नाराज नहीं हो सकते।

सिंह ने सर्किट हाउस में कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग नहीं लेने का कारण मेरी कांग्रेस से किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है।

सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी कांग्रेस आलाकमान को दे दी थी और इजाजत लेने के बाद ही वह गुना आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह जीवन में कांग्रेस से कभी नाराज नहीं हो सकते हैं।

वर्ष 2013 में कांग्रेस का बहुमत आने संबंधी स्थिति में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के संबंध में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि कांग्रेस की परंपरा रही है कि विधायक ही अपने नेता का चयन करते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Digvijay Singh, Angry, कांग्रेस से कभी नाराज नहीं हो सकते दिग्विजय, दिग्विजय सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com