मणिपुर में सेना के कथित अत्याचारों के विरोध में 16 साल तक खाना नहीं खाने वाली मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने की भयावह घटना पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि भयावह घटना के दोषियों को बिना परोल के आजीवन कारावास की सजा दी जानी चाहिए. इरोम शर्मिला ने कहा कि मणिपुर में जो कुछ हो रहा है, उससे उन्हें "खेद और दुःख" है. इरोम शर्मिला ने NDTV से कहा, "मैं स्तब्ध और परेशान महसूस कर रही हूं." उन्होंने कहा कि यह किसी विशेष समुदाय के बारे में नहीं है, बल्कि एक "अमानवीय" घटना है.
मणिपुर में पुरुषों के एक समूह द्वारा दो महिलाओं को सड़क पर नग्न घुमाने का वीडियो वायरल होने के बीच मणिपुर पर विस्तृत चर्चा की मांग को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वीडियो की भारी निंदा हुई है और कार्रवाई की मांग की गई है. एक आदिवासी संगठन ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं के साथ एक खेत में सामूहिक बलात्कार किया गया. मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पीड़ितों में से एक ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में आरोप लगाया है कि नग्न परेड कराने वाली महिलाओं को "पुलिस ने भीड़ के पास छोड़ दिया".
18 मई को एक पुलिस शिकायत में पीड़ितों ने आरोप लगाया कि दोनों महिलाओं में से छोटी महिला के साथ "दिनदहाड़े सामूहिक बलात्कार किया गया". राज्य पुलिस ने कहा कि कथित अपराधियों में से एक को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. 32 वर्षीय व्यक्ति की पहचान हुइरेम हेरादास सिंह के रूप में हुई है, जिसे महिलाओं का वीडियो वायरल होने के बाद थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया. वीडियो में हरे रंग की टी-शर्ट पहने व्यक्ति एक महिला को घसीटते हुए नजर आ रहा है. अपराध और वीडियो के सामने आने के बीच भारी अंतर को देखते हुए पुलिस की व्यापक निंदा के बीच ये गिरफ्तारियां हुईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं