- हैदराबाद के कुकटपल्ली थाना क्षेत्र के खैटलापुर में एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या कर आत्महत्या कर ली है
- मृतकों की पहचान श्रीवंती और उसके दो बेटों कार्तिक तथा कौशिक के रूप में हुई है, जो परिवार विवाद से ग्रसित थे
- महिला के पति प्रवीण ने दूसरी शादी कर ली थी और विवाद के कारण महिला कुछ समय के लिए मायके चली गई थी
हैदराबाद के कुकटपल्ली थाना क्षेत्र के खैटलापुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या कर दी और बाद में खुद भी सुसाइड कर जान दे दी. पुलिस का कहना है कि परिवार में लंबे समय से चल रहे विवाद इसकी वजह हो सकते हैं. मृतकों की पहचान 29 वर्षीय श्रीवंती और उसके दो बेटों कार्तिक और कौशिक के रूप में हुई है. महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली है.
क्या है मामला?
पुलिस के अनुसार, श्रीवंती की शादी लगभग 13 साल पहले प्रवीन से हुई थी. दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहे थे.प्रवीण की दूसरी शादी के बाद कुछ समय पहले श्रीवंती अपने बच्चों के साथ वारंगल में अपने मायके चली गई थी. परिवार के बड़ों ने समझाकर सोमवार रात उसे वापस हैदराबाद भेजा था.घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आगे की जांच कर रही है.मंगलवार दोपहर जब प्रवीन करीब 1:30 बजे काम से घर लौटा, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था.कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा.अंदर महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो चुकी थी. पुलिस को दोपहर करीब 2:30 बजे सूचना मिली और टीम तुरंत मौके पर पहुंची.
यह भी पढ़ें- 250 मीटर ऊंची विधानसभा, थीम बेस्ड उप-शहर... कैसे बसाई जा रही है देश की सबसे नई राजधानी अमरावती?

पति प्रवीण शक के घेरे में
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. बच्चों की मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी.पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बच्चों की स्थिति क्या थी और घटना कैसे हुई.कुकटपल्ली DCP ऋति राज ने बताया कि घरेलू विवादों और हालात की जांच की जा रही है.प्रवीन के खिलाफ उकसाने से जुड़े कानून के तहत केस दर्ज किया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं