कनाडा और भारत में बढ़ते तनाव के बीच वहां से लौटे हाई कमिश्नर संजय वर्मा (Sanjay Verma) ने जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया है. गुरुवार को NDTV के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में संजय वर्मा ने बताया कैसे जस्टिन ट्रूडो सरकार खालिस्तानियों को राजनीतिक संरक्षण देती है. संजय वर्मा ने यह भी बताया कि कनाडा में भारतीय छात्रों को खालिस्तानी समर्थक और कट्टरपंथी संगठन कैसे बरगलाते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत में वापस बुलाए गए हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा ने कहा कि कनाडा में भारतीय छात्रों को अपने आसपास के बारे में जागरूक रहना चाहिए. खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से उन्हें दूर रहना चाहिए. क्योंकि ये संगठन भारत के खिलाफ अपना मोटिव साधने के लिए भारतीय छात्रों को गुमराह करने का काम करते हैं.
वो करें तो बोलने की आज़ादी, हम करें तो गुनाह : कनाडा को एस जयशंकर की खरी-खरी
कनाडा में भारत का स्वागत नहीं
संजय वर्मा ने कहा, "भारत से जब बच्चों को कनाडा भेजा जाता है, तो यह समझकर भेजा जाता है कि वो वहां सुरक्षित रहेंगे. कनाडा की सोसाइटी बिल्कुल भारत की सोसाइटी जैसी ही है. वो अपने मेहमानों का स्वागत करते हैं. लेकिन, अभी की सरकार से हमें ऐसा महसूस हुआ कि भारत का वहां स्वागत नहीं है."
खाना और पैसे का लालच देकर करते हैं टारगेट
संजय वर्मा ने कहा, "खालिस्तानी आतंकी आसानी से भारतीय छात्रों को टारगेट करते हैं. क्योंकि कनाडा में अभी जॉब की कमी है. भारतीय छात्रों को खालिस्तानी खाना और पैसे का लालच देकर भारत विरोधी प्रदर्शनों में ले जाते हैं. कई बार तो उन्हें डराया और धमकाया तक जाता है."
"ऊपर-नीचे कूदना शुरू...": गुरपतवंत सिंह पन्नू की एयर इंडिया वाली धमकी का जयशंकर ने दिया जवाब
मुट्ठीभर खालिस्तानी अच्छे समाज को कर रहे खत्म
वर्मा ने कहा, "हमें ये समझने की जरूरत है कि खालिस्तानियों ने वहां गए भारतीयों के लिए ऐसी परिस्थिति पैदा कर दी है, जो दुखदायी है. जिसकी हमें चिंता होनी चाहिए. कुछ मुट्ठीभर खालिस्तानी वहां के एक अच्छे समाज को खत्म कर रहे हैं. ये कट्टरपंथी पैसे का लालच देकर और डराकर भारतीयों को भारत विरोधी प्रदर्शन में ले जाते हैं. कुछ लोग इसलिए भी प्रदर्शन में आते है कि अगर वो भारत विरोधी प्रदर्शन में तस्वीर आ जाती है, तो वो लोग असाइलम के लिए एप्लाई कर पाएंगे. वहां का सिस्टम इस तरह की गलतियों को पकड़ भी नहीं पाता है. निज्जर ने भी यही किया था."
संजय कुमार वर्मा 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं. कनाडा से पहले उन्होंने जापान, सूडान, इटली, तुर्किए, वियतनाम और चीन में काम किया है. साल 2022 में वो कनाडा के हाई कमिश्नर नियुक्त हुए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं