Delhi-NCR New Flats : रियल एस्टेट सेक्टर (Real Estate Sector) के लिए 2022 की पहली तिमाही बंपर रिजल्ट देने वाली रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत सात शहरों में जनवरी से मार्च 2022 के बीच मकानों की बिक्री (Housing property sale) 71 फीसदी बढ़ गई है. यह बिक्री पिछले सात सालों में किसी भी तिमाही में सबसे ज्यादा रही है. प्रापर्टी कंसल्टेंट कंपनी एनारॉक ने कहा है कि जनवरी से मार्च के बीच देश के 7 बड़े शहरों में नए मकानों की बिक्री 71 प्रतिशत बढ़कर 99,550 इकाई पहुंच गई है, जो 2015 के बाद से किसी तिमाही में सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. एनारॉक का कहना है कि होम लोन पर कम ब्याज दरें और अपना घर पाने को लेकर बढ़ती ख्वाहिश के कारण घरों की मांग में इजाफा देखा गया है.
रिपोर्ट के अनुसार, 1 साल पहले दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई में इस समय में 58,290 हाउसिंग प्रापर्टी की बिक्री हुई थी. पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 90,860 था. एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि 2022 के पहले तीन महीने में हाउसिंग सेक्टर में तेजी का रुख बना रहा. बिक्री मेंतिमाही के आधार पर वृद्धि करीब 10 फीसदी और सालाना आधार पर 71 फीसदी रही. यह आंकड़ा 2015 के बाद से किसी तिमाही में हुई बिक्री में सर्वाधिक है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोरोना महामारी के दौरान लोगों में अपना घर होने की इच्छा बढ़ी है, वे यह भी जानते हैं कि घरों की कीमतें बढ़ेंगी. यही कारण है कि घरों की बिक्री का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद में जनवरी से मार्च 2022 के बीच 13,140 मकान बिके, यह आंकड़ा एक वर्ष पहले इसी अवधि में 4,440 इकाई रही. दिल्ली-एनसीआर में मकानों की बिक्री का दोगुने (18,835) से भी ज्यादा रही, जो एक साल पहले 8,790 थी. मुंबई महानगर में घरों की बिक्री पिछले वर्ष की 20,350 फ्लैट के मुकाबले 43 फीसदी बढ़कर 29,130 इकाई रही.
क्रेडाई वेस्टर्न यूपी के प्रेसिडेंट (इलेक्ट.) और एबीए कॉर्प निदेशक अमित मोदी ने कहा किरियल एस्टेट सेक्टर का आगे बढ़ना देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छा संकेत है. हमें उम्मीद है कि ये विकास आगे भी जारी रहेगा. कोरोना ने लोगों के अपने घर के नजरिये में काफी बदलाव लाया और होम लोन पर कम ब्याज दर ने अपने घर के होने की भावना को बढ़ावा दिया, जिसका असर पिछली तिमाही में दिखाई दिया है. रोजगार के अवसरों का बढ़ाना और अर्थव्यवथा के विकास के सकारात्मक अनुमान ने भी इसको गति दी है.
एसकेए ग्रुप निदेशक संजय शर्मा ने कहा, अर्थव्यवस्था में सुधार और बैंकों के ऑफर्स ने घर खरीदारों की भावनाओं को सकारात्मक रूप से बदला है, जिसका असर घरों की बिक्री में दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही महामारी के दौरान और इसके बाद काम करने के हाइब्रिड मॉडल ने भी लोगों के विचार में बदलाव लाया है, जिससे घरों की बिक्री बढ़ी है. घरों की बिक्री नए लांच को बढ़ावा देंगे, जिसका लाभ पुरे इकोसिस्टम को होगा। उम्मीद है रियल एस्टेट सेक्टर में ये विकास आगे भी बने रहेगा.
एनारॉक ने कहा कि बड़े सात शहरों में नई आवासीय इकाइयों की आपूर्ति 43 फीसदी बढ़कर 89,150 इकाई रही जो एक साल पहले 62,130 इकाई थी. टॉप सात शहरों में आवासीय संपत्तियों की औसत कीमत दो से पांच फीसदी बढ़ी हैं. बेंगलुरु में 55 फीसदी वृद्धि के साथ 13,450 इकाई, पुणे में 33 फीसदी वृद्धि के साथ 14,020 इकाई, चेन्नई में 75 फीसदी वृद्धि के साथ 4,985 मकान बिके. कोलकाता में जनवरी-मार्च 2022 में 5,990 घर बिके जो एक साल पहले बिके 2,680 घरों के मुकाबले दोगुना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं