विज्ञापन

मुस्लिम कब्रिस्तान में हिंदुओं का अंतिम संस्कार, बाढ़ के बीच आपसी सौहार्द की मिसाल

जानकारी के लिए बता दें कि वैशाली के बिदुपुर इलाके के निचले हिस्से बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं. घाट के किनारे बना श्मशान घाट भी पानी में पूरी तरह डूब चुका है.

मुस्लिम कब्रिस्तान में हिंदुओं का अंतिम संस्कार, बाढ़ के बीच आपसी सौहार्द की मिसाल
बिहार बाढ़ के बीच आपसी सौहार्द की मिसाल
NDTV

बिहार के वैशाली जिले से बाढ़ के बीच गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करती एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. असल में बाढ़ की वजह से श्मशान घाट पूरी तरह पानी में डूब गया था, ऐसे में हिंदू समुदाय के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए मुस्लिम कब्रिस्तान का इस्तेमाल करना पड़ा. इस मुश्किल समय में भी दोनों समुदाय एक दूसरे का सहारा बने हुए हैं, मदद कर रहे हैं.

एक तरफ देश में हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद के नाम पर विवाद की कई खबरें चर्चा में रहती हैं. लेकिन  बिहार के वैशाली से आई यह तस्वीर सामाजिक भाईचारे की एक अलग मिसाल पेश कर रही है.

जानकारी के लिए बता दें कि वैशाली के बिदुपुर इलाके के निचले हिस्से बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं. घाट के किनारे बना श्मशान घाट भी पानी में पूरी तरह डूब चुका है. ऐसे में लोगों के सामने अंतिम संस्कार के लिए जगह की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. लेकिन इस बीच एक तस्वीर समने आई है जहां पर मुस्लिम कब्रिस्तान में हिंदू समुदाय के लोगों ने अपने मृतक परिजनों का अंतिम संस्कार किया है.

यहां भी सबसे खूबसूरत बात यह है कि ऐसा करने को लेकर किसी तरह का तनाव नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ जैसी आपदा के समय सभी लोग एक-दूसरे के साथ खड़े हैं और मिल-जुलकर रह रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Floods
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com