- सितंबर के अंतिम सप्ताह में उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण सैलानियों की भीड़ बढ़ी है
- आदि कैलाश और ओम पर्वत के रास्तों पर बर्फबारी से ट्रैफिक जाम लग गया, कई यात्री घंटों फंसे रहे
- बीआरओ ने जेसीबी की मदद से बर्फ हटाकर यातायात सुचारु किया, लेकिन सड़क की चौड़ाई कम हो गई है
उत्तराखंड में हिमालय के उंचाई वाले इलाके में सितंबर का आखिरी हफ्ते में बर्फबारी हुई थी. अब इस वजह से ही सैलानियों का रुख पहाड़ी इलाकों की तरफ हुआ है. लोग बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और हेमकुंड साहिब के अलावा उत्तराखंड के अन्य क्षेत्र आदि कैलाश, ओम पर्वत, मुनस्यारी में भी घूमने आ रहे हैं. पर्यटकों की भारी तादाद के चलते बीते शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पहाड़ों पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था. वही भारी बर्फबारी के चलते आदि कैलाश और ओम पर्वत जाने वाले रास्ते पर भी ट्रैफिक जाम लग गया.
आदि कैलाश पर भारी बर्फबारी के कारण जाम
आदि कैलाश में भारी बर्फबारी के बाद वहां जाम की स्थिति सामने आई है. लगभग 14,500 फीट की ऊंचाई पर श्रद्धालुओं और वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच सड़क पर लंबी कतारें लग गईं. कई यात्री घंटों तक जाम में फंसे रहे. आदि कैलाश के रास्ते पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें वीडियो बनाने वाला शख्स वीडियो में बता रहा है कि डेढ़ से 2 किलोमीटर लंबा जाम आदि कैलाश के रास्ते पर लगा हुआ है.
कुछ सालों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी
वहीं पिछले तीन सालों में आदि कैलाश ओम पर्वत जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तीन गुना से ज्यादा बढ़ गई है. साल 2023 में 10079 पर्यटक और श्रद्धालु आदि कैलाश आए हैं. साल 2024 में 29423 पर्यटक आदि कैलाश पहुंचे. वही 2025 में 31558 श्रद्धालु आए. 2026 में अब तक 61950 पर्यटक आए हैं.
वही एलगाड़, कुलागाड़, एस-बैंड और मलघाट जैसे संवेदनशील हिस्सों में सड़क पहले से ही संकरी है. ऐसे में भारी बर्फबारी के बाद हालात और चुनौतीपूर्ण हो गए हैं. एक जगह गाड़ी रुकने के बाद पीछे तक लंबी कतार लग रही है.उच्च हिमालय में मौसम लगातार चुनौती बना हुआ है. ऐसे में यात्रियों से सावधानी बरतने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की जा रही है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली से लैंडोर कैसे जाएं? 5 घंटे की दूरी पर ये सुंदर हिल स्टेशन, जानें लैंडोर में कहां-कहां जाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं