अगर, आप दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो उत्तराखंड की वादियों में बसा ये एक सुंदर सा हिल स्टेशन आपके लिए बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये जगह दिल्ली से बहुत ज्यादा दूर नहीं है. इसे जगह पर जाने के लिए आपको बस कुछ घंटे ही लगेंगे. यह हिल स्टेशन दिल्ली से महज 5-6 घंटे की दूरी पर ही है. दिल्ली से इसकी दूरी 285km है. वीकेंड पर जाने के लिए ये जगह बहुत अच्छी है. यहां जाने के बाद आप एक साथ कई जगहों पर घूम सकते हैं. यहां की साफ हवा और प्रकृति के सुंदर नजारे आपका मन खुश कर देंगे. इस जगह का नाम लैंडोर है. चलिए आपको बताते हैं दिल्ली से लैंडोर कैसे जाएं और लैडोर में घूमने की जगह कौन-कौन सी हैं.
दिल्ली से लैंडोर कैसे जाएं?
उत्तराखंड की हसीन वादियों में बसा शहर लैंडोर, अंग्रेजों के जमाने का कैंट था यानी जहां आर्मी के कैंप थे. यहां आप अपनी गाड़ी से भी आसानी से जा सकते हैं. अगर, आप ट्रेन से जाना चाहते हैं तो दिल्ली से सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन देहरादून रेलवे स्टेशन है. देहरादून रेलवे स्टेशन से मसूरी के लिए टैक्सी या बस लें. मसूरी से लैंडोर लगभग 5-6 किलोमीटर दूर है, जहां से टैक्सी, पैदल या स्कूटी से जा सकते हैं.
लैंडोर में कहां-कहां घूमें
- लैंडोर में सबसे पहले लैंडमार्क यानी क्लॉक टावर को देखना चाहिए.
- लाल टिम्बा व्यू पॉइंट जहां लोग उगते सूरज को देख सकते हैं.
- चार दुकान- लैंडोर का ये एक बहुत अच्छा स्थान, जहां बैठकर गर्म चाय, कॉफी और पहाड़ी नजारों का आनंद ले सकते हैं
- यहां आप स्काई वॉक, वैली क्रॉसिंग, जिप स्विंग एडवेंचर, रॉक क्लाइम्बिंग एडवेंचर और पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटीज का भी आनंद ले सकते हैं.
केलॉग मेमोरियल चर्च

गलियों में वॉक का मजा
उत्तराखंड के मसूरी के पास स्थित लैंडोर अपनी शांत, संकरी और पुरानी यादों से भरी गलियों, देवदार के जंगलों और ब्रिटिशकालीन वास्तुकला के लिए मशहूर है. इन गलियों में आप वॉक कर सकते हैं और शाम का आनंद ले सकते हैं.

लाल टिब्बा

यह लैंडोर और मसूरी की सबसे ऊंची चोटी है, जहां से हिमालय की बर्फीली चोटियों का नजारा बहुत दिखता है.
यह भी पढ़ें:- सफेद शर्ट से जिद्दी पीले दाग कैसे हटाएं? बगल से पीली पड़ी व्हाइट शर्ट साफ करने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं