केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज कोरोना के नए 'XE वेरिएंट' को लेकर बैठक की. स्वास्थ्य मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर जानकारी देते हुए लिखा कि आज देश के शीर्ष विशेषज्ञों के साथ #COVID19 के नए 'XE वेरिएंट' को लेकर बैठक की. इसके साथ ही कोविड के मामलों की समीक्षा भी की तथा वर्तमान में कोविड के नए वेरीयंट्स और केस को स्टडी करने के लिए चल रहे मॉनिटरिंग एवं सर्विलांस सिस्टम को और अधिक मज़बूत करने हेतु निर्देश भी दिए.
कोरोना के नए वेरिएंट ने दुनियाभर के लोगों का सिरदर्द बढ़ा दिया है. इसलिए भारत सरकार भी नए वेरिएंट को लेकर सतर्क दिखी. दरअसल पिछले कुछ दिनों में भारत में भी कोरोना के नए वेरिएंट के कुछ मामले सामने आए हैं. जिसके बाद तमाम एहतियाती उपायों पर चर्चा का सिलसिला शुरू हो गया है. भारत में मुंबई के बाद कोरोना के नए वेरिएंट XE का एक और मरीज मिला था. स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: "Superb": विदेश मंत्री की रूस से तेल खरीद पर तीखी टिप्पणी की विपक्षी सांसद ने की तारीफ
कोरोनावायरस का यह वेरिएंट काफी संक्रामक माना जा रहा है. यही वजह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी कह चुका है ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BA.2 की तुलना में XE वैरिएंट 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक प्रतीत होता है. WHO का कहना है कि वर्तमान में ओमिक्रॉन वैरिएंट के पार्ट के रूप में XE म्यूटेशन को ट्रैक किया जा रहा है. ओमिक्रॉन के लक्षणों में बुखार, गले में खराश, खांसी और सर्दी, त्वचा में जलन शामिल है.
VIDEO: पश्चिम बंगाल: आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में हिंसा, भाजपा उम्मीदवार ने लगाया हमले का आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं