Exit Polls 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी के बाद अब लोगों का ध्यान इस बात पर केंद्रित हो गया है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. हालांकि एग्जिट पोल अक्सर गलत साबित होते हैं. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अगर अगले मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करने की बात आती है, तो यह फैसला "हाईकमान" लेगा.
हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं. विधानसभा में बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत है. अधिकांश एग्जिट पोल ने अनुमान जताया है कि कांग्रेस 44 से 61 सीटें जीत सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वरिष्ठ नेताओं कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला द्वारा भी मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा जाहिर किए जाने के बारे में पूछे जाने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एनडीटीवी से कहा, "हमें और अधिक सीटें जीतने की उम्मीद है. बीजेपी के शासन में कानून-व्यवस्था बदतर हो गई है, भ्रष्टाचार बढ़ गया है और खेल भी इससे अछूते नहीं रहे हैं."
कुछ कांग्रेस नेताओं की ओर से मंत्रिमंडल के गठन की योजना बनाने की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर हुड्डा ने कहा, "हाईकमान फैसला करेगा. यह काल्पनिक सवाल हैं."
वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला ने भी मुख्यमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा जाहिर की है. क्या शैलजा अगली मुख्यमंत्री बनेंगी? सवाल पर हुड्डा ने कहा, "यह लोकतंत्र है. हर किसी को आकांक्षा रखनी चाहिए. आप भी आकांक्षा रख सकते हैं. लेकिन विधायक तय करेंगे, हाईकमान तय करेगा."
हुड्डा ने 27 सितंबर को एक रैली के दौरान हरियाणा में कांग्रेस को "प्रचंड जनादेश" मिलने की भविष्यवाणी की थी. उन्होंने अंदरूनी कलह की बातों को खारिज किया और कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए कई दावेदार होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी.
यह भी पढ़ें -
जम्मू-कश्मीर में BJP क्या महबूबा और निर्दलीयों संग मिलकर बना सकती है सरकार, जानिए EXIT POLL का सार
क्या एग्जिट पोल के नतीजों से बढ़ा है कुमारी शैलजा का सीएम पद पर दावा, क्या हैं समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं