विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2019

हरियाणा कांग्रेस प्रमुख शैलजा ने पार्टी से 16 बागियों को निकाला, पूर्व सांसद से लेकर मंत्री तक हैं शामिल

पूर्व सांसद रंजीत सिंह, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आजाद मोहम्मद और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीसी) जिले राम शर्मा समेत अन्य को कांग्रेस से निष्कासित किया गया है. 

हरियाणा कांग्रेस प्रमुख शैलजा ने पार्टी से 16 बागियों को निकाला, पूर्व सांसद से लेकर मंत्री तक हैं शामिल
हरियाणा कांग्रेस प्रमुख कुमार शैलजा
  • आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ मुकाबले में उतरे थे बागी नेता
  • 21 अक्टूबर को हरियाणा में होनी विधानसभा चुनावों की वोटिंग
  • इन नेताओं की छह साल के लिए प्राथमिकता भी हुई समाप्त
चंडीगढ़:

हरियाणा कांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा ने 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ मुकाबले में उतरने वाले 16 नेताओं को शनिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया. पार्टी के खिलाफ बगावत करने वाले इन नेताओं के निष्कासन के बाद शैलजा ने एक बयान में कहा, ‘हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करने और बागी के तौर पर 2019 विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए 16 लोगों को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है.' 

Haryana Assembly Election 2019: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं को नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण समेत किए ये वादे

इसके साथ ही शैलजा ने कहा कि इन नेताओं की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छह साल के लिए समाप्त कर दी गई है. बयान में कहा गया कि पूर्व सांसद रंजीत सिंह, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आजाद मोहम्मद और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीसी) जिले राम शर्मा समेत अन्य को कांग्रेस से निष्कासित किया गया है. 

Video: कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना, घोषणापत्र किया जारी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Congress, Haryana Assembly Election 2019, Kumari Selja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com