विज्ञापन

Namo Bharat: नोएडा, गुरुग्राम-फरीदाबाद 30 मिनट में, रैपिड रेल पर मुहर, 160 KM की रफ्तार से दिल्ली NCR में दौड़ेगी नमो भारत

Namo Bharat train in Noida Gurugram Faridabad: गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर को दिल्ली एनसीआर में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच हाईस्पीड रेल नेटवर्क की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे कनेक्टिविटी तेज होगी.

Namo Bharat: नोएडा, गुरुग्राम-फरीदाबाद 30 मिनट में, रैपिड रेल पर मुहर, 160 KM की रफ्तार से दिल्ली NCR  में दौड़ेगी नमो भारत
Namo Bharat Train Noida Gurugram Faridabad: नमो भारत रैपिड रेल
नोएडा:

Namo Bharat Train: दिल्ली से नोएडा बॉर्डर या गुरुग्राम जाने में ट्रैफिक सबसे बड़ी परेशानी लंबे वक्त तक रही है. लेकिन जल्द ही तीनों शहरों के बीच सुपरफास्ट नेटवर्क देखने को मिलेगा. दिल्ली एनसीआर के इन शहरों में नमो भारत रैपिड रेल के प्रोजेक्ट अब रफ्तार पकड़ ली है. दिल्ली से नोएडा और गुरुग्राम का पूरा सफर दो-ढाई घंटे की जगह 35 से 40 मिनट में पूरा होगा.  इससे फरीदाबाद से गुरुग्राम की दूरी 20 मिनट में तय होगी, जो अभी ट्रैफिक के कारण एक घंटे तक रहता है.

गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर

नोएडा, गुरुग्राम फरीदाबाद नमो भारत कॉरिडोर में गुरुग्राम सेक्शन लगभग 14.5 किलोमीटर लंबा होगा. इफ्को चौक से मिलेनियम सिटी सेंटर, ग्वाल पहाड़ी और सेक्टर 52 जैसे सेंटर इससे जोड़े जाएंगे. फरीदाबाद रूट लगभग 16 किलोमीटर लंबाई वाला होगा. इसमें एनआईटी, सैनिक कालोनी और बाटा चौक बादशाहपुर जैसे स्टेशन बनाए जा सकते हैं. नोएडा और ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद नोएडा गाजियाबाद एक्सप्रेसवे के समानांतर सेक्टर 142 और 168 क्षेत्र से जोड़े जाने का प्लान है. इसका आखिरी स्टेशन सूरजपुर स्टेशन होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

नमो भारत ट्रेन रूट मैप

वहीं नमो भारत ट्रेन से दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम के पूरे कॉरिडोर के बीच सफर भी बेहद कम वक्त में पूरा होगा, क्योंकि इस रूट पर ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी. हर पांच-छह मिनट पर ट्रेनें स्टेशन पर मिलेंगी. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता बताते हुए तेज रफ्तार से पूरा करने की मंजूरी दी है.

उन्होंने हरियाणा के ही पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ प्रोजेक्ट को फास्ट ट्रैक पर लाने के लिए कवायद तेज की है. हरियाणा सीएम ने गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा के बीच इस रैपिड रेल कॉरिडोर के फाइनल एलाइनमेंट को स्वीकृति दे दी है. 15 हजार करोड़ रुपये का ये प्रोजेक्ट घंटों के सफर को 20-25 मिनटों में पूरा करके दिखाएगा. 

ये भी पढें - Namo Bharat: नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगी फरीदाबाद-गुरुग्राम रैपिड रेल, दिल्ली-मेरठ जैसे नमो भारत ट्रैक पर दौड़ेगी मेट्रो, देखें स्टेशन लिस्ट

दिल्ली-मेरठ के बाद गुरुग्राम फरीदाबाद नोएडा नमो भारत RRTS कॉरिडोर की लंबाई 64 किलोमीटर है, इसमें से हरियाणा में 52 किलोमीटर हिस्सेदारी है. नमो भारत ट्रेन रूट पर 18 स्टेशन प्रस्तावित हैं. नमो भारत मेट्रो परियोजना में रैपिड रेल और मेट्रो दोनों एक ही ट्रैक पर दौड़ाने की तैयारी है, जैसे कि मेरठ में मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच अभी हो रहा है. इससे प्रोजेक्ट की लागत भी कम रहेगी. वहीं लोकल यात्री मेट्रो का इस्तेमाल कर पाएंगे और एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए नमो भारत ट्रेन का इस्तेमाल यात्री कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें  - Namo Bharat: मेरठ, अलवर, पानीपत... दिल्ली NCR में 8 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, 20 बड़े शहरों को जोड़ेगी रैपिड रेल

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (NCRTC) को प्रोजेक्ट की डीपीआर तेजी से बनाने के निर्देश दिए गए हैं. दिसंबर अंत तक नमो भारत के इस नए कॉरिडोर पर काम शुरू करने का टारगेट है, ताकि 2031 तक इसे पूरा किया जा सके. दिल्ली एनसीआर का ये नमो भारत प्रोजेक्ट तीनों शहरों के इंडस्ट्रियल हब और बड़े बिजनेस सेंटरों को जोड़ेगा, ताकि इनके बीच आवाजाही के लिए कार या अन्य साधनों पर निर्भरता कम हो. 

ये भी पढ़ें - Namo Bharat 2.0: दिल्ली से पानीपत-करनाल घंटे भर में, मेरठ के बाद नया नमो भारत कॉरिडोर, सराय काले खां से हरियाणा 12 स्टेशन बनेंगे
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com