विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2018

मनोहर पर्रिकर को AIIMS से मिली छुट्टी, लाया गया गोवा

केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाईक ने रविवार को कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य में सुधार आया है लेकिन नयी दिल्ली से लौटने के बाद उन्हें आराम की जरुरत होगी.

मनोहर पर्रिकर को AIIMS से मिली छुट्टी, लाया गया गोवा
मनोहर पर्रिकर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं
  • मनोहर पर्रिकर को AIIMS से छुट्टी मिल गई है.
  • मनोहर पर्रिकर गोवा आ गए हैं.
  • मनोहर पर्रिकर का स्वास्थ्य पिछले 15 दिनों में बेहतर हुआ है.
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाईक ने रविवार को कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य में सुधार आया है लेकिन नयी दिल्ली से लौटने के बाद उन्हें आराम की जरुरत होगी. पर्रिकर को रविवार को नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गयी है और वे गोवा आ गए हैं. नाईक ने गोवा विधानसभा भंग किये जाने की किसी भी संभावना से इनकार किया और विश्वास व्यक्त किया कि पर्रिकर की अगुवाई वाली सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाईक ने कहा कि बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को फिलहाल कुछ समय तक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रहना चाहिए था और गोवा लौटने के बजाए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए था. श्रीपद ने पर्रिकर के गोवा आने के बारे में कहा, "मुझे यह खबर मिली. मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है. मैंने दो दिन पहले उनसे मुलाकात की थी. उनका स्वास्थ्य पिछले 15 दिनों में बेहतर हुआ है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें कुछ दिन और एम्स में रहना चाहिए था.​


पश्चिम बंगाल में मतदाताओं तक पहुंचने के लिए बीजेपी को 'दुर्गा पूजा' का सहारा,  2019 से पहले बनाई ये रणनीति

उन्होंने यह भी कहा कि यह जरूरी है कि इलाज के बाद पर्रिकर अपनी उपचार प्रक्रिया के तहत पर्याप्त आराम करें. पर्रिरकर पिछले माह एम्स में भर्ती हुए थे. वह गोवा, मुंबई, न्यूयॉर्क और दिल्ली के अस्पतालों में पिछले सात महीनों से चक्कर लगा रहे थे. पर्रिकर ने शुक्रवार को एम्स में अपने कैबिनेट सहयोगियों और भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ एक बैठक भी की थी. 

योगी सरकार के मंत्री बोले-  शिवपाल भाजपा के ‘एजेंट', 2019 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

(इनपुट - भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goa CM Manohar Parrikar, Goa, AIIMS, Manohar Parikar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com