विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2019

धनशोधन के नये मामले में गौतम खैतान को दो दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजा गया

ईडी के विशेष लोक अभियोजकों डी पी सिंह और एन के मत्ता ने अदालती कार्यवाही के दौरान कहा कि मौजूदा मामले का कथित अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है.

धनशोधन के नये मामले में गौतम खैतान को दो दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजा गया
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

दिल्ली की एक अदालत ने कथित रूप से काला धन रखने और धनशोधन के एक नये मामले में अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले के आरोपी वकील गौतम खैतान को शनिवार को दो दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया. ईडी के विशेष लोक अभियोजकों डी पी सिंह और एन के मत्ता ने अदालती कार्यवाही के दौरान कहा कि मौजूदा मामले का कथित अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है. ईडी ने आरोप लगाया कि वह (खैतान) अवैध रूप से कई विदेशी खातों का संचालन कर रहा हैं और इस तरह से उसके पास काला धन और संपत्तियां हैं. इसके बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट नीतू शर्मा ने आरोपी को हिरासत में भेज दिया.

खैतान के वकील पी के दुबे ने ईडी की दलीलों का विरोध किया और एजेंसी पर दस्तावेजों को गढ़ने का आरोप लगाया. वकील दुबे ने कहा कि मौजूदा मामला अगस्ता वेस्टलैंड मामले से संबंधित है जिसके लिए खेतान पर पहले से ही मुकदमा चल रहा है और वह जमानत पर है. उन्होंने दावा किया कि वर्तमान मामले की संख्या अगस्ता वेस्टलैंड मामले की है.

आयकर विभाग द्वारा काला धन (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) एवं कराधान अधिनियम 2015 की धारा 51 के तहत उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किए जाने के आधार पर ईडी ने पीएमएलए के तहत खेतान के खिलाफ एक नया आपराधिक मामला दर्ज किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agusta Westland Case, Gautam Khaitan Arrested By Enforcement Directorate, ED, Delhi's Patiala House Court, Black Money Case, Black Money Act
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com