विज्ञापन

पंजाब के फाजिल्का जिले में पुलिस स्टेशन के अंदर धमाका, फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

पुलिस ने थाने के अंदर धमाके की पुष्टि की है, लेकिन इसे ग्रेनेड हमला मानने से इनकार किया है. अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही धमाके के कारणों का पता चल सकेगा.

पंजाब के फाजिल्का जिले में पुलिस स्टेशन के अंदर धमाका, फॉरेंसिक टीम कर रही जांच
पुलिस धमाके की वजह का पता लगा रही है.
NDTV

पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में थाना सिटी में धमाका हो गया.ये हादसा बीती रात करीब 2 बजे हुआ है. धमाका थाने के मेन गेट के पास अंदर की तरफ हुआ. घटना की सूचना मिलते ही फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह सहित पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं फॉरेंसिक टीमों द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 2 बजे जलालाबाद के थाना सिटी के मेन गेट के नजदीक अंदर की तरफ अचानक धमाका हुआ. धमाका इतना तेज था कि मौके पर खड़ी दो कारों के शीशे टूट गए है.

Latest and Breaking News on NDTV

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल को जांच के घेरे में लिया गया. फॉरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया गया, जो धमाके के कारणों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही हैं.

पुलिस ने थाना सिटी के अंदर धमाका होने की पुष्टि की है. हालांकि, पुलिस ने इसे ग्रेनेड हमला होने की पुष्टि नहीं की है. अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि धमाका किस कारण से हुआ.

यह भी पढ़ें: बर्खास्त हवलदार ने लूटी सेना की आर्मरी... AK-INSAS राइफल्स सहित 12 हथियारों की चोरी करके जमीन में गाड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab, Explosion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com