विज्ञापन

मैं अगर जीत भी जाती तो विधानसभा नहीं जाती, मैं कम अहम शख्स के रूप में खुद को रखना चाहती हूं: ममता बनर्जी

बंगाल में करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बयान सामने आया है. उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वो उपचुनाव नहीं लड़ेंगी और विधानसभा नहीं जाएंगी.

मैं अगर जीत भी जाती तो विधानसभा नहीं जाती, मैं कम अहम शख्स के रूप में खुद को रखना चाहती हूं: ममता बनर्जी
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद ममता बनर्जी ने उपचुनाव न लड़ने का फैसला लिया है
  • ममता बनर्जी ने कहा कि वे बिना किसी पद के नई दिल्ली के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगी
  • उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी पर पक्षपात और जबरदस्ती के गंभीर आरोप लगाते हुए लोकतंत्र की अवहेलना की बात कही
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को भले ही बीजेपी ने जीत लिया हो, लेकिन अभी भी सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा. चुनाव के नतीजों के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममला बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वो उपचुनाव नहीं लड़ेंगी. उन्होंने कहा है कि अगर वो चुनाव जीत भी जातीं, तो भी विधानसभा नहीं जातीं. मैं कम अहम शख्स के रूप में खुद को रखना चाहती हूं.

ममता बनर्जी ने कहा कि 'अब मैं बिना किसी पद के नई दिल्ली के खिलाफ लड़ूंगी. मेरी पार्टी उन लोगों का साथ देगी, जिन पर बीजेपी के कार्यकर्ता जुल्म ढा रहे हैं.'

'लोकतंत्र इस तरह का काम नहीं करता'

ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र इस तरह से काम नहीं करता है. जब न्यायपालिका मौजूद न हो, जब चुनाव आयोग पक्षपाती हो और सरकार सिर्फ एक ही पार्टी का शासन चाहती हो, तो दुनिया भर में एक गलत संदेश जाता है. मीडिया से मेरी गुजारिश है कि कृपया मुझे न दिखाएं, लेकिन यह जरूर सुनिश्चित करें कि लोगों पर किसी भी तरह का अत्याचार न हो. मैं आप सभी मीडियाकर्मियों से बात करना चाहती थी, क्योंकि कल का दिन बहुत ही अफरा-तफरी भरा था और मेरे साथ धक्का-मुक्की भी हुई थी, इसलिए मैंने आज आप सभी को बुलाया है. ममता ने कहा कि मैं लोगों से माफी मांगती हूं कि मैं उनके वोटों की रक्षा नहीं कर पाई.

चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बंगाल में काफी ज्यादा जबरदस्ती की गई, हमारी लड़ाई चुनाव आयोग से थी. जूडिशरी से कोई न्याय नहीं मिला, लोगों को निकाल दिया जाए. चुनाव अधिकारी एकतरफा काम कर रहे हैं. आखिर 90-95 प्रतिशत वोटिंग कैसे हुआ.

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि मैंने 2004 से इस तरह का अत्याचार नहीं देखा. चुनाव आयोग मुख्य विलेन है. एसआईआर से 90 लाख वोट हटाए गए. बीजेपी ने 100 सीटों की लूट की है. प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हमें मिलकर हराया है. बीजेपी ने हर तरह का हथकंड़ा अपनाकर हमें हराया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं से मारपीट की. 

यह भी पढ़ें: ममता का ऐलान- इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं, राजभवन नहीं जाऊंगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com