विज्ञापन

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बड़ा एनकाउंटर: 3 नक्सली ढेर, C‑60 का एक कमांडो शहीद

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बड़ा एनकाउंटर: 3 नक्सली ढेर, C‑60 का एक कमांडो शहीद

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हो गई. इस एनकाउंटर में तीन माओवदी ढेर हुए हैं तो वहीं महाराष्ट्र पुलिस की C 60 कमांडो भी शहीद हो गया. इसके अलावा एक कमांडो भी गोली लगने से घायल हुआ है. जहां यह घटना हुई है वह सीमा छत्तीसगढ़ से भी लगती है. 

मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी नंबर 10 के शेष माओवादी सदस्यों और छत्तीसगढ़ के एक अज्ञात माओवादी दलम की मौजूदगी की खबर मिली थी.इस सूचना के आधार पर भामरागढ़ के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में C-60 कमांडो फोर्स ने नारायणपुर-गढ़चिरोली जिले की सीमा पर स्थित फोदेवाडा गांव के पास गहन तलाशी अभियान शुरू किया. 

रात के अंधेरे में नक्सलियों ने पुलिस बल पर गोलीबारी शुरू कर दी,जिसका जवानों ने मुस्तैदी से जवाब दिया. देर रात तक चली इस मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है.घायल जवान को इलाज के लिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि दोनों तरफ से किए गए जवाबी हमले में एक C 60 कमांडो शहीद हो गया.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com