चुनाव आयोग ने यूपी में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बढ़ते मामलों के बीच शनिवार को कड़ी कार्रवाई की है. निर्वाचन आय़ोग ने यूपी विधानसभा चुनाव के बीच तीन जिलाधिकारियों औऱ दो पुलिस अधीक्षकों यानी एसपी को हटाने का निर्देश दिया है. फिरोजाबाद में सूर्यपाल गंगवार को नया जिलाधिकारी बनाया गया है. बरेली में डीएम के तौर पर शिवकांत द्विवेदी की तैनाती की गई है. कानपुर सिटी में नेहा शर्मा जिलाधिकारी बनाई गई हैं. कौशांबी में हेमराम मीणा नए एसपी होंगे. वहीं फिरोजाबाद में आशीष तिवारी नए एसपी के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे. चुनाव आय़ोग ने ये कार्रवाई ऐसे वक्त की है, जब यूपी के कई जिलों में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें मिल रही हैं.
अमित शाह ने कैराना में घर-घर किया प्रचार, बिना मास्क भारी भीड़ के बीच दिखे
समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने शिकायत की है कि उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नहीं की जा रही है. चुनाव आयोग ने यह फैसला ऐसे वक्त लिया है, जब उसे दो हफ्ते तक लगातार राजनीतिक रैलियों पर पाबंदी के बाद आज ही तय करना है कि इस पाबंदी को आगे बढ़ाना है या नहीं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शनिवार को कैराना में ही गृह मंत्री अमित शाह ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया. इस दौरान शाह के साथ भारी भीड़ दिखाई दी. पार्टी कार्यकर्ता शाह के स्वागत में फूल माला पहनाने और उनके साथ सेल्फी लेने को बेताब दिखे. इस दौरान कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखाई दी और कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ीं.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और यूपी कांग्रेस के चुनाव प्रभारी भूपेश बघेल ने भी बिना मास्क शाह के प्रचार करने पर सवाल उठाए हैं. बघेल ने कहा कि अमित शाह डोर टू डोर अभियान कर रहे हैं. चुनाव आयोग को उन्हें डोर टू डोर अभियान का ब्रांड एंबेसडर घोषित कर देना चाहिए. इस पर कार्रवाई करनी चाहिए वरना चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठेंगे. सिर्फ कांग्रेस के ही मुख्यमंत्री पर कार्रवाई क्यों होनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं