'डंकी रूट' मामले में पंजाब और हरियाणा के 11 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई है. ये छापेमारी अमृतसर, संगरूर, पटियाला, अंबाला, करनाल में हुई है. ये अमेरिका से डिपोर्टेड अवैध प्रवासियों से जुड़ा मामला है. कुछ एजेंट डंकी रूट से लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका और दूसरे देशों में भेजने का काम करते हैं. ये लोग 45-50 लाख में विदेश भेजने का झांसा देते हैं. इसके बाद जंगलों के रास्ते लोगों भेजा जाता है. ऐसे मामलों पर 17 एफआइआर दर्ज की गई हैं. इन एफआइआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच शुरू हुई है. प्रवासियों के बयानों से कई एजेंट और दलालों के नाम उजागर हुए हैं. ईडी की टीम अब तक कई संदिग्धों की पहचान कर चुकी है.
सूत्रों ने बताया कि दो राज्यों में कम से कम 11 शहरों- पंजाब में अमृतसर, संगरूर, पटियाला और मोगा तथा हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में संदिग्धों और एजेंटों के कार्यालयों व आवासों की धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत तलाशी ली जा रही है. उन्होंने बताया कि धन शोधन का यह मामला पंजाब और हरियाणा पुलिस द्वारा उन यात्रा/वीजा एजेंटों और बिचौलियों के खिलाफ दर्ज 17 प्राथमिकियों से उपजा है, जिन्होंने अवैध रूप से अमेरिका जाने के इच्छुक विभिन्न लोगों के साथ धोखाधड़ी की.
इस साल फरवरी में इन दोनों राज्यों और कुछ अन्य राज्यों से कई भारतीयों को अमेरिकी सैन्य विमानों से भारत प्रत्यर्पित किया गया था और बाद में ईडी ने कुछ निर्वासित लोगों के बयान दर्ज किए थे. सूत्रों ने बताया कि इन बयानों और इससे संबंधित जांच से कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए हैं और उनकी तलाश की जा रही है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
एजेंट विदेश जाने के इच्छुक निर्दोष लोगों को ‘‘निशाना'' बनाते थे और उन्हें कानूनी माध्यमों और उड़ानों के जरिए अमेरिका भेजने का झूठा वादा करके हर व्यक्ति से 45-50 लाख रुपये वसूलते थे. सूत्रों ने बताया कि हालांकि, एजेंट इन लोगों को ठगते थे क्योंकि उन्हें तस्करों और माफियाओं के जरिए खतरनाक/जंगल मार्गों से अवैध रूप से कई देशों की सीमाओं को पार करके ‘डंकी रूट' (अवैध मार्गों) से अमेरिका भेजा जाता था. उन्होंने बताया कि ये एजेंट तस्कर और माफिया के साथ मिलकर अमेरिका जाने के इच्छुक लोगों और उनके परिवारों के लिए ऐसी ‘‘खतरनाक'' स्थिति पैदा करते थे कि उन्हें अधिक से अधिक पैसा देने के लिए मजबूर होना पड़ता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं