विज्ञापन

विवादों के बीच यूपी दौरे पर बाबा बागेश्वर, राजा भैया के कुंडा से झांसी तक कई कथाओं की तैयारी

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कथा और प्रवचन कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं. सबसे प्रमुख कार्यक्रम प्रतापगढ़ के कुंडा में 17 नवंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय हनुमंत कथा है.

विवादों के बीच यूपी दौरे पर बाबा बागेश्वर, राजा भैया के कुंडा से झांसी तक कई कथाओं की तैयारी
UP में बाबा बागेश्वर का दौरा
NDTV
  • धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यूपी के कई जिलों में कथा और प्रवचन कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं
  • प्रतापगढ़ के कुंडा में 17 नवंबर से तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन प्रस्तावित है
  • बाबा बागेश्वर और राजा भैया के बीच धार्मिक जुड़ाव है, दोनों सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में भी साथ रहे हैं

बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कथा और प्रवचन कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं. प्रस्तावित कार्यक्रमों में प्रतापगढ़, गोंडा, झांसी, लखनऊ और आगरा शामिल हैं. हालांकि हालिया विवादों के बीच उनके कार्यक्रमों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. सबसे चर्चित कार्यक्रम प्रतापगढ़ के कुंडा में होने जा रहा है, जहां 17 नवंबर से तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन प्रस्तावित है. इस कार्यक्रम के आयोजक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया हैं.

राजा भैया और बाबा बागेश्वर की नजदीकी

राजा भैया और बाबा बागेश्वर के बीच लंबे समय से धार्मिक जुड़ाव रहा है. राजा भैया परिवार समेत छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम भी जा चुके हैं. उस दौरान बाबा बागेश्वर ने उनकी खुले मंच से प्रशंसा करते हुए उन्हें 'हनुमान भक्त' और 'सनातन प्रेमी' बताया था. राजा भैया, बाबा की 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा' में भी शामिल हुए थे. उन्होंने साधु-संतों के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया और रथ भी खींचा था. सनातन और हिंदू एकता के मुद्दों पर दोनों कई बार एक मंच पर दिखाई दिए हैं.

इन जिलों में भी तैयारियां

इसके अलावा झांसी में बीजेपी विधायक रवि शर्मा कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. बीजेपी विधायक ने कहा कि बाबा के बयान से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. वो तय कार्यक्रम को लेकर आगे बढ़ेंगे. गोंडा में भी बीजेपी विधायक बावन सिंह ने बाबा बागेश्वर के प्रवचन का आयोजन किया है. वो भी अपने आयोजन को लेकर तटस्थ हैं. लखनऊ में चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल ने कहा कि वो मार्च में बाबा का कार्यक्रम करना चाहते थे लेकिन प्रशासन की अनुमति नहीं मिल सकी. ऐसे में बाबा से डेट फाइनल होने के बाद दिसंबर या जनवरी में कथा करायेंगे. आगरा में व्यापारी पुष्कल गुप्ता का कहना है कि उनको अभी फाइनल डेट नहीं मिली है. जब तक बाबा की तरफ से कन्फर्मेशन नहीं मिलती, तब तक कुछ कह नहीं सकते. वो चाहते हैं कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में प्रवचन का आयोजन करें.

बयान पर बढ़ा विवाद

भगवान कृष्ण से जुड़े बयान के बाद बाबा बागेश्वर विपक्ष के निशाने पर हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यादव और रघुवंशी दोनों समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने बाबा के कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की.

आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने मध्य प्रदेश सरकार से आश्रम सील करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो उनके समर्थक बागेश्वर धाम पहुंचेंगे. AAP सांसद संजय सिंह ने भी बाबा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें धार्मिक गुरु मानने पर सवाल उठाए.

वहीं पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि किसी भी धार्मिक व्यक्ति को बोलते समय सावधानी बरतनी चाहिए ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी बाबा के बयान की आलोचना करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी.

यह भी पढ़ें | नाम मोहन और यादव भी हैं, यूपी से बुलडोजर लेकर आश्रम पर चला दें; धीरेंद्र शास्त्री पर MP सीएम से बोले अखिलेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bageshawar Dham, Dhirendra Krishna Shastri, Dhirendra Krishna Shastri Case, Baba Bageshwar Dham, Baba Bageshwar Dham News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com