दिल्ली में प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण रविवार को वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' दर्ज की गई. राजधानी में इस साल 17 मई के बाद पहली बार वायु गुणवत्ता का स्तर 'बहुत खराब' दर्ज किया गया है. निगरानी एजेंसियों ने यह जानकारी दी. राजधानी में पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)रविवार को 313 पर पहुंच गया, जो शनिवार को 248 था.
दिल्ली में 17 मई को वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' दर्ज की गई थी. 17 मई को एक्यूआई 336 रहा था.
दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में वायु गुणवत्ता रविवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में रही.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, फरीदाबाद में एक्यूआई 322, गाजियाबाद में 246, ग्रेटर नोएडा में 354, गुरुग्राम में 255 और नोएडा में 304 एक्यूआई दर्ज की गयी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब रहेगी, जिसकी वजह तापमान में कमी और पराली जलाने से होने वाला उत्सर्जन है.
एक अधिकारी ने कहा कि हवा की गति धीमी है और पिछले दो वर्षों के विपरीत अक्टूबर में कम बारिश हुई है.
केंद्र सरकार के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (डीएसएस) ने सोमवार से पराली जलाए जाने की गतिविधियों में वृद्धि की आशंका जताई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं