विज्ञापन

'धम्म से आवाज आई फिर...', सीमापुरी में बिल्डिंग गिरने के बाद NDTV को लोगों ने बताई आंखों देखी

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर इमारत गिरने से अफरा-तफरी मच गई. सीमापुरी इलाके में अचानक ढही बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि राहत और बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं.

मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका है
NDTV

दिल्ली के सीमापुरी इलाके एक इमारत गिर गई है. इस इमारत में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. फिलहाल दो बच्चों रेस्क्यू किया गया है. बचाव और राहत के लिए घटनास्थल पर टीम पहुंच चुकी है. स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं. NDTV ने ग्राउंड जीरो पर जाकर हालात देखा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ये 2:00 बजे की घटना है. ये सामने वाला मकान पहले गिरा, फिर उसके बाद इसी से सटे तीन मकान गिर गए.

चश्मदीदों ने क्या बताया?

शख्स ने एनडीटीवी को बताया कि कितने लोग दबे थे इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है. उसने कहा, "इसमें कोई अंदाजा नहीं लगा सकते. पूरी-पूरी मकानों में फैमिली थी. कम से कम 50 बंदे हैं."

एक दूसरा शख्स कहता है, "बाकी हम अपने कमरे में थे, इसके दो गली छोड़ के पीछे हमारा घर है, बारात घर के सामने मछली मार्केट वाली गली. उस घर में हम अपने अकेले कमरे में थे. जब हमें झटका लगा ना एकदम ही, बत्ती ब्लॉक हुई जैसे, बत्ती ब्लॉक हुई, जैसे लाइट भागी, ऐसी ही लाइट भागी, मेरे को करंट सा झटका लगा मेरे सीने पे. मेरे को एक महसूस हुआ कि कुछ धंसा है. लेकिन जब मैं बाहर निकल के घर से आया तो कोने में हमारे घर के आगे, कोने में ईदगाह के कोने पे एक खंबा था, वो खंबा पूरा धंस गया, पूरा तार समेत गिर गया. मकान भी धंसे. काफी लोग जो उठाने की कोशिश करे, कुछ लोग निकले, कुछ नहीं. बाकी उसके अंदर अभी भी बताया जा रहा है. अभी भी बताया जा रहा है, उसके अंदर हैं, अभी भी लोग उसके अंदर हैं.

LIVE: सत्यनिकेतन के बाद अब दिल्ली के सीमापुरी में गिरी बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका, 2 बच्चे निकाले

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

सीमापुरी हादसे के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि सीमापुरी में एक बहुमंजिला इमारत ढह गई है और बचाव दल घटनास्थल पर काम कर रहे हैं. सीमापुरी गोल चक्कर, DLF भोपुरा और आस-पास की सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित है. हर खाली लेन एम्बुलेंस और बचाव वाहनों को तेजी से निकलने का रास्ता देती है. कृपया हो सके तो इस इलाके में जाने से बचें. घटनास्थल के पास न रुकें, न गाड़ी पार्क करें और न ही भीड़ जमा करें. साथ ही, ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में गिरी बहुमंजिला इमारत, राहत और बचाव कार्य जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Seemapuri, Seemapuri Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com