देश की राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,032 नए मामले सामने आए और किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जबकि संक्रमण दर 3.64 प्रतिशत रही.राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है.इन नए मामलों के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 18,98,173 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 26,184 है. गौरतलब है कि दिल्ली में बुधवार को 3.34 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 970 नए मामले सामने आए थे जबकि एक मरीज की मौत हो गई थी. मंगलवार को यहां कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,118 नए मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण दर 4.38 प्रतिशत थी.
उधर, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,827 नए केस दर्ज हुए हैं, जो कि कल से 2.4 फीसदी कम है. वहीं इस अवधि के दौरान 24 लोगों की मौत कोरोनावायरस से हुई है. जबकि देश में वर्तमान में एक्टिव केस 19,067 हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना से 3,230 लोग ठीक हुए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार रिकवरी रेट वर्तमान में 98.74% है. वहीं देश में अब तक कुल 42,570,165 लोग Covid 19 को मात दे चुके हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं मुंबई में गुरुवार को कोरोना वायरस के 139 नये मामले सामने आये लेकिन किसी की भी इस महामारी से जान नहीं गयी। महानगर में आज के नये मामले 23 फरवरी के बाद से सर्वाधिक संक्रमण हैं। नगर निकाय ने यह जानकारी दी. बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि इस महानगर में अबतक इस महामारी के 10,61,177 मामले सामने आये और मृतक संख्या आज 19,563 पर यथावत रही है.
बीएमसी की बुलेटिन के अनुसार शहर में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 120 से अधिक मामले सामने आए हैं और मई में अब तक नौवीं बार तीन अंकों में नये मामले आये हैं. यहां 23 फरवरी को 168 नये संक्रमणों का पता चला था.130 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के बाद अबतक 10,40,754 लोग इस संक्रमण को मात दे चुके हैं और फिलहाल 860 रोगी उपचाराधीन हैं.
- ये भी पढ़ें -
* "क्या इसीलिए नेहरू जी ने किया था पहला संशोधन..." : 'लक्ष्मणरेखा' वाले चिदम्बरम के बयान पर रिजिजू का पलटवार
* CM ममता बनर्जी को सम्मानित किए जाने के विरोध में लेखिका ने लौटाया पुरस्कार, कह दी बड़ी बात
* गाजियाबाद : चलती कार पर उलटे बैठ युवक दिखा रहा था 'फुल टशन', अब बढ़ सकती हैं मुश्किलें
योगी आदित्यनाथ की पसंद नहीं थे मुकुल गोयल, जानिए DGP को हटाए जाने की पूरी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं