पूर्वी दिल्ली (East Delhi) में बुधवार शाम को एक स्थानीय भाजपा नेता (BJP Leader) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह 42 वर्ष के थे. उनकी पहचान जीतू चौधरी (Jitu Choudhary) के रूप में हुई है. जीतू चौधरी भाजपा के जिला मंत्री थे. मयूर विहार फेज 3 में एक पुलिस कांस्टेबल को उनके घर के सामने से खून से सना भाजपा नेता का शव मिला. पुलिस ने अपने एक बयान में कहा, "पीड़ित को गोलियां लगी थीं." उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 8.15 पर बीट स्टाफ की पेट्रोलिंग के दौरान मयूर विहार के फेज-3 में भीड़ देखी. जहां पर एक शख्स अपने घर के सामने लहूलुहान पड़ा हुआ था. बाद में उसकी पहचान जीतू चौधरी के रूप में की गई. वह गोली लगने से घायल हो गया था, जिसे एक निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. डीसीपी ईस्ट प्रियंका कश्यप के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल से अहम सबूत बरामद किए हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
महाराष्ट्र में मस्जिद लाउडस्पीकर विवाद के बाद जमकर शेयर की गई साम्प्रदायिक पोस्ट, उठाया गया बड़ा कदम
कश्यप ने कहा, "शाम करीब 8:15 बजे मयूर विहार फेज-3 में स्थानीय भाजपा नेता जीतू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटनास्थल से कुछ खाली कारतूस और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए गए हैं."
Delhi | Local BJP leader Jitu Chaudhary shot dead in Mayur Vihar phase-3 around 8:15 pm this evening. Accused absconding. Few empty cartridges & other important evidence recovered from crime scene . Search for eyewitnesses and CCTV footage being done: DCP East Priyanka Kashyap pic.twitter.com/9yYToGfPyn
— ANI (@ANI) April 20, 2022
इस मामले में दिल्ली पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है और प्रत्यक्षदर्शियों से इस मामले में पता लगाने की कोशिश कर रही है. साथ ही कानूनी कार्यवाही की जा रही है.
दिल्ली : नवजात शिशुओं की तस्करी का भंडाफोड़, मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं