मस्जिद पर लाउडस्पीकर विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी सांप्रदायिक पोस्ट की भरमार हो गई है जो वर्तमान माहौल में आग में घी का काम कर सकती है. इसलिए महाराष्ट्र साइबर ने ऐसे पोस्ट को पहचान कर उसे डिलीट करना शुरू कर दिया है. महाराष्ट्र साइबर के स्पेशल आई जी यशश्वी यादव के मुताबिक एक महीने से कम समय में महाराष्ट्र साइबर ने अब तक ऐसी 700 सांप्रदायिक पोस्ट की पहचान की है.
ऐसे लोगों को के खिलाफ दो तरह की कार्रवाई की गई है पहला उस सोशल मीडिया प्लेटफार्म के नोडल अफसरों को लिखकर पोस्ट उतरवाने के लिए लिखा है. साथ ही उस प्रोफाइल की सारी जानकारी मंगाकर संबंधित साइबर यूनिट को उन पर एक्शन लेने को लिखा है. इस तरह से पिछले 15 से 20 दिनों में 700 पोस्ट पर कार्रवाई की जा चुकी है, बहुत सारी पोस्ट डिलीट करवा दी गई हैं. बहुत से लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
महाराष्ट्र साइबर का दावा है कि महाराष्ट्र साइबर के फिल्टरिंग प्रोसेस के जरिए पिछले 4 महीने में तकरीबन 12 हजार पोस्ट डिलीट करवाई गई हैं और 300 FIR हुई हैं. स्पेशल आई जी यशश्वी यादव ने बताया कि साइबर डिपार्टमेंट ने एक नई पहल करते हुए अब आपत्ति जनक पोस्ट करने वालों के इनबॉक्स में ही सेक्शन 149 CRPC की चेतवानी नोटिस भेज रहे हैं. इससे उसे पता चल जाता है कि उस पर नज़र है और खुद भी पोस्ट हटा देता है.
ये भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बजी खतरे की घंटी, लोग बूस्टर डोज लगवाने के लिए नहीं आ रहे आगे
इस साल 400 लोगों को नोटिस इनबॉक्स किया है. महाराष्ट्र साइबर की 4 समर्पित टीम इस काम में दिन रात लगी रहती हैं. जो सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एंड एनलेसिस यूनिट में इस काम को अंजाम देते हैं, इसके लिए कुछ सॉफ्टवेयर टूल्स का इस्तेमाल करते हैं. जिसमें सांप्रदायिक ही नहीं बच्चों के पोर्नोग्राफी से लेकर अलग बदनामी करने वाली या गैरकानूनी पोस्ट पर भी नजर रखी जाती है. स्पेशल आई जी ने ये भी माना कि जब से लाउडस्पीकर विवाद शुरू हुआ है उसके बाद से सांप्रदायिक पोस्ट में तीन गुना इजाफा देखा गया है.
VIDEO: दिल्ली: जहांगीरपुरी में बुलडोज़र चलाने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं